कुत्तें के काटने से युवक गंभीर घायल,नगर परिषद नही ले रहा कोई सुध

Firoz Usmani
1 Min Read
प्रतीकात्मक तस्वीर

टोंक (फ़िरोज़ उस्मानी)। टोंक नगर परिषद ने ठान लिया है कि इसे आमजन की समस्याओं से कोई सरोकार नही है। नगर परिषद अधिकारियों को अगर आमजन किसी समस्या से जुड़ी शिकायत करता है तो गंभीरता से नही लिया जा रहा। ऐसा ही आवारा कुत्तों के मामले में देखा जा रहा है।

टोंक शहर में आवारा कुत्तों के आतंक से आमजन जीना दुश्वार हो गया है। ये आवारा कुत्ते कई लोगों को शिकार बना चुके है। आवारा कुत्तों का ऐसा ही आतंक टोंक शहर के वार्ड 25 शागिर्द पेशा में देखने को मिल रहा है।

शागिर्द पेशा गली में 4 दर्जन से अधिक कुत्तों ने आतंक मचाया हुआ है। जिसके चलते आए दिन लोगों के काट लेते है। आज भी गली से गुज़र रहे रजबन निवासी ज़की नामक युवक के एक कुत्ते ने काट लिया।

जिसके चलते युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। कई बार नगर परिषद में शिकायत करने पर भी नगर परिषद अधिकारियों के कानों पर जूं तक नही रेंग रही है। जिसके चलते लोगों में काफी रोष है। ज़की। रजबन निवासी।

TAGGED:
Share This Article
Follow:
Firoz Usmani Tonk : परिचय- पत्रकारिता के क्षेत्र में पिछले 15 वर्षो से संवाददाता के रूप में कार्यरत हुंॅ, 9 साल से राजस्थान पत्रिका ग्रुप के सांयकालीन संस्करण (न्यूज़ टुडे) में जिला संवाददाता के रूप से कार्य कर रहा हंू। राजस्थान पत्रिका न्यूज़ चैनल में भी अपनी सेवाएं देता रहा हूं। एवन न्यूज चैनल में भी संवाददाता के रूप में कार्य किया है। अपने पिता स्व. श्री मुश्ताक उस्मानी के सानिध्य में पत्रकारिता की क्षीणता के गुण सीखें। मेरे पिता स्व.श्री मुश्ताक उस्मानी ने भी 40 वर्षो तक पत्रकारिता के क्षैत्र में कार्य किया है। देश के कई बड़े न्यूज़ पेपर से जुड़े रहे। 10 वर्ष दैनिक भास्कर में ब्यूरों चीफ रहें।