यशस्वी नाथावत ने (सी.बी.एस.ई.) वेस्ट जोन स्कूल तीरंदाजी प्रतियोगिता में जीता स्वर्ण पदक बनी वेस्ट जोन चैंपियन

Reporters Dainik Reporters
2 Min Read

उनियारा / अशोक सैनी । यशस्वी नाथावत ने (सी.बी.एस.ई.) वेस्ट जोन स्कूल तीरंदाजी प्रतियोगिता में जीता स्वर्ण पदक बनी वेस्ट जोन चैंपियन,सत्र 2022–2023 की (सी.बी.एस.ई.) वेस्ट जोन छात्र–छात्रा स्कूल तीरंदाजी प्रतियोगिता का आयोजन सी.बी.एस.ई. दिल्ली पब्लिक स्कूल छिंदवाड़ा मध्यप्रदेश में दिनांक 1 दिसंबर 2022 से 3 दिसंबर 2022 तक आयोजित की गई।

जिसमें राजस्थान मध्य प्रदेश गुजरात दमन दीव दादर नगर हवेली के तीरंदाजी के खिलाड़ी छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। जिसमें राजस्थान के प्रिंस एकेडमी सीकर की 12वीं कक्षा की छात्रा युवा तीरंदाज यशस्वी नाथावत ने 17 वर्षीय कंपाउंड वर्ग की महिला तीरंदाजी प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त कर स्वर्ण पदक जीता।

यशस्वी आगामी दिनों में अयोजित होने सी.बी.एस.ई. नेशनल में राजस्थान का नेतृत्व करेंगी यशस्वी ने प्रिंस अकेडमी सीकर व अपने गृह जिला सवाई माधोपुर का नाम रोशन किया। यशस्वी सीएसटी स्पोर्ट्स फाऊंडेशन के डायरेक्टर व कोच दिनेश कुमार कुमावात के निर्देशन में सीएसटी आर्चरी अकेडमी में कोच दिनेश कुमार कुमावत की देख रेख में कोचिंग ले रही हैं।

यशस्वी की इस सफलता के लिए प्रिंस एकेडमी के डायरेक्टर व परिवार ने बधाई व शुभकामनाएं दी। यशस्वी की सफ़लता से खेल प्रेमियों में व क्षेत्र में खुशी की लहर है। यह जानकारी यशस्वी के कोच दिनेश कुमार कुमावत ने बताई ।

Share This Article
[email protected], Provide you real and authentic fact news at Dainik Reporter.