महिला अधिकारिता विभाग द्वारा कार्यशाला का आयोजन

Sameer Ur Rehman
2 Min Read

टोंक। लैंगिक उत्पीड़न मुक्त कार्यस्थल सप्ताह के विभिन्न आयोजनों के अंतर्गत शुक्रवार को महिला अधिकारिता विभाग द्वारा कार्यशाला का आयोजन राजकीय कन्या महाविद्यालय गुलज़ार बाग में किया गया।महिला अधिकारिता विभाग की सहायक निदेशक मैरिंगटन सोनी ने बताया कि महिला उत्पीड़न निवारण समिति तथा महिला प्रकोष्ठ के संयुक्त तत्वाधान में लैंगिक उत्पीड़न मुक्त कार्यस्थल सप्ताह का आयोजन किया गया।

कॉलेज छात्राओं की आमुखीकरण कार्यशाला में महिला सुरक्षा अधिनियम 2013 से संबंधित जानकारी दी गई। महिला अधिकारिता विभाग की सहायक निदेशक ने बताया कि अधिनियम का मुख्य उद्देश्य औपचारिक तथा अनौपचारिक कार्यस्थलों पर महिलाओं को लैंगिक उत्पीड़न रहित वातावरण प्रदान करना है। इस अधिनियम के तहत कार्यस्थलों पर आंतरिक समितियों का गठन किया जाता है।

जो लैंगिक उत्पीड़न की घटनाओं की शिकायत दर्ज करवाने के लिए एक सहज मंच का काम करती है। आमुखीकरण में छात्राओं को ऐसी समस्त असामाजिक क्रियाए जो लैंगिक अपराधो की श्रेणी में आयेगी के प्रति जागरूक किया गया।
कार्यक्रम के तहत कार्यस्थल पर लैंगिक उत्पीड़न मुक्त वातावरण के साथ-साथ महिला अधिकारिता विभाग की अन्य योजनाओं की जानकारी दी गई।

कार्यक्रम में राजकीय कन्या महाविद्यालय गुलज़ार बाग की प्राचार्य प्रोफेसर सुलोचना मीना, महिला उत्पीड़न निवारण समिति प्रभारी डॉ. राखी सिंह तथा महिला प्रकोष्ठ प्रभारी प्रीति जैन, महिला अधिकारिता विभाग सुपरवाईजर, मीरा चौधरी, सुमित्रा चौधरी, प्रियंका, प्रज्ञा मोटवानी, कनिष्ठ सहायक किरण मीणा, इंदिरा महिला शक्ति केंद्र प्रबंधक, आशा शास्त्री, काउंसलर अनिला उस्मानी एवं जिला महिला सशक्तिकरण केंद्र से भावना सक्सेना उपस्थित रही।

Share This Article
Follow:
Editor - Dainik Reporters http://www.dainikreporters.com/