
टोंक (फ़िरोज़ उस्मानी)। केशकला बोर्ड अध्यक्ष व राज्यमंत्री का दर्जा प्राप्त महेंद्र गहलोत व पीसीसी सदस्य गजेंद्र सांखला कोटा से जयपुर जाते समय टोंक रुके। जहां सेन समाज के जिलाध्यक्ष बृजमोहन सेन व केशव सेन के नेतृत्व में उनका जमकर स्वगात किया। महेंद्र गहलोत को माला व साफा पहनाकर अभिनंदन किया। मौके पर सेन समाज के लोगों ने कई समस्याओं व मांगों को लेकर अवगत कराया। इस मौके पर महेंद्र गहलोत ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि सेन समाज के उत्थान के लिए शिक्षा महत्त्वपूर्ण है।
समाज के लोग उच्च शिक्षा प्राप्त कर ही समाज को सक्षम बना सकते है। महेंद्र गहलोत ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का आभार जताते हुए कहा कि समाज के एक छोटे कार्यकर्ता को मंत्री का दर्जा दिया है, ये बताता है कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत सभी वर्गों की उन्नति के लिए प्रयासरत है। उन्होंने समाज को एकजुट होकर कांग्रेस पार्टी के साथ चलने का आव्हान किया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री दलित पिछड़ो के उत्थान के लिए कार्य कर रहे है। आर्थिक रूप से समाज कैसे मजबूत हो इसके लिए समाज मे चेतना जागृत करना ही मूल उद्देश्य है।
समाज के लिए अच्छी योजनाएं है
महेंद्र गहलोत ने कहा कि उनका मुख्य उद्देश्य प्रदेश के सभी जिलों में सेन समाज के छात्रावास खुले। साथ ही केशकला बोर्ड अच्छी योजनाएं बना रहा है, जिसके लिए 9 जिलों में भ्रमण कर 50 से ज़्यादा विधानसभाओं में गया हूँ, सभी से सुझाव लिए जा रहे है, जिसके बाद हुनरमंदों के कल्याण के लिए योजनाएं बनाकर केबिनेट में रखा जाएगा।
चांदना पर बोले
चांदना मामले में बोलते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस एक बड़ा परिवार है, छोटी छोटी बातें होती रहती है, उसे मिलकर सुलझा लिया जाता है। सरकार अच्छा कार्य कर रही है, आमजन प्रदेश सरकार की योजनाओं से प्रभावित है।
इस मौके पर पीसीसी सदस्य गजेंद्र सिंह सांखला भी मौजूद रहे।