टोंक मे स्वयंसेवको ने विजया दशमी पर निकाला पथसंचलन

liyaquat Ali
4 Min Read

टोंक। शौर्य एवं धर्म विजय का प्रतीक, भारतीय सनातन संस्कृति के महान पर्व एवं राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ का स्थापना दिवस विजयादशमी उत्सव बुधवार को मनाया गया, इस मौके पर शहर में शौर्य, साहस, शक्ति एवं समभाव प्रदर्शित करती पंक्तिबद्ध स्वयंसेवकों का पथ संचलन निकाला गया। वही नगरवासियों द्वारा चौराहों पर रंगोलियां व पुष्प वर्षा कर जगह जगह स्वागत किया गया।

संघ के विभाग प्रचार प्रमुख महेंद्र विजय ने बताया कि शहर के पचकुईयां दरवाजा स्थित मदरलैण्ड स्कूल में बुधवार को भारतीय सनातन संस्कृति के महान पर्व विजयादशमी उत्सव पर नगर संघ चालक दिनेश बुन्देल तथा प्रान्त सह बौद्धिक शिक्षण प्रमुख दिनेश मणिरत्नम ने शस्त्र पूजन किया।

कार्यक्रम में दिनेश मणिरत्नम ने सभी को विजयादशमी की शुभकामनाएं दी और उन्होंने कहा कि संघ संगठन का भाव जगाकर देश को परमवैभव पर ले जाना है। भारत की जीवन पद्धति वैज्ञानिक है। सतयुग में मा दुर्गा ने आज के दिन महिषासुर का वध किया। त्रेता युग मे आज ही के दिन रावण का वध किया।

द्वापर युग मे अज्ञातवास में शमी वृक्ष पे टंगे शस्त्रों का पूजन किया। कलियुग में शिवाजी महाराज ने सिमोलंघन किया। शिवाजी महाराज ने हिन्दू राजा नही हो सकता इस अवधारणा को तोड़ा। इस परतंत्रता के कारण को ढूंढ केशव बलिराम हेडगेवार ने आज के शुभ मुहूर्त में संघ की स्थापना की।

लाचित के उदाहरण से बताया कि किस प्रकार से उन्होंने संगठन का भाव जगाकर असम को ओरंगजेब से मुक्त कराया। उन्होंने विपरीत परिस्थितियों में विजय प्राप्त की। आज जिहादियों से समाज को जागरूक कर समाज की सुरक्षा करने की हमारी जिम्मेदारी है।

लव जिहाद से समाज रक्षा के लिए मातृ शक्ति को जागृत करना चाहिए। समाज को जातिवाद से ऊपर उठकर हिन्दू ओर भारतीय के नाम पर पहचान बनानी है। प्रत्येक भर

तीय को विजयादशमी के दिन शस्त्र पूजन कर समाज को सशक्त करना है। भारत हिन्दुराष्ट्र है यह बात शाश्वत सत्य है।
शस्त्र पूजन के बाद मदरलैण्ड स्कूल से पथ संचलन प्रारंभ हुआ, जो पुराना बस स्टेण्ड, घंटाघर, सुभाष बाजार, पांच बत्ती, काफला बाजार, नौशे मियां का पुल, बड़ा कुआं, हेमु कालाणी सर्किल होते हुए भूतेश्वर महादेव मन्दिर में विसर्जित हुआ।

इस दौरान जिला मुख्यालय पर जगह-जगह महिला पुरुषों ने पथसंचलन का पुष्प वर्षा के साथ स्वागत किया तथा भारत माता की जयघोष के नारे लगाये।इस दौरान प्रमुख रुप से सांसद सुखबीर सिंह जौनापुरिया, पूर्व विधायक अजीत सिंह मेहता, भाजपा जिलाध्यक्ष राजेन्द्र पराणा, भाजयुमो के प्रदेश महामंत्री जिलाध्यक्ष चन्द्रवीर सिंह चौहान भी साथ चल रहे थे।

पथ संचलन में इस बार भी स्वयंसेवक संघ की गणवेश पेंट एवं सफेद बुर्शेट में कदम से कदम मिलाकर पथ संचलन करते हुए नजर आएं, जो आकर्षण का केन्द्र रहे।सवाईमाधोपुर चौराहे पर एक बहन भारत माता की संजीव झांकी के रुप में तिरंगा ध्वज लेकर खड़ी हुई नजर आई और यहां पर महिलाओं ने पुष्पवर्षा कर स्वागत किया।

इस दौरान कानून व्यवस्था को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक भवानी सिंह राठौड़, पुलिस उपाधीक्षक सलेह मोहम्मद, पुलिस उपाधीक्षक प्रदीप गोयल, शहर कोतवाल जितेन्द्रसिंह चारण, पुरानी टोंक थानाधिकारी उदयवीरसिंह सहित कई पुलिस अधिकारी व जवान साथ चल रहे थे।

Share This Article
Follow:
Sub Editor @dainikreporters.com, Provide you real and authentic fact news at Dainik Reporter.