वसुंधरा राजे का टोंक में भाजपाईयों ने दो गुटों में किया स्वागत

liyaquat Ali
3 Min Read

Tonk News / Dainik reporter (रोशन शर्मा ) : राज्य की पूर्व मुख्यमंत्री एवं भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वसुंधरा राजे (Former Chief Minister and National Vice President of BJP Vasundhara Raje )  का समय जयपुर से उनियारा ( Jaipur to Uniara ) में

पूर्व गृहमंत्री दिग्विजय सिंह (Former Home Minister Digvijay Singh) के निधन के समय परिजनों को ढांढ़स बनाने जाते समय हुए भव्य स्वागत  ( Welcome) किया गया।

वहीं राजे के मंत्रिमंडल में रहे करीबन आधा दर्जन से अधिक पूर्व मंत्रियों का लवाजमा भी था ,टोंक में दो जगह हुए वसुन्ध राजे के स्वागत से भाजपा (BJP)की गुटबाजी (Groupism) भी साफ दिखाई दी

जिस दौरान एक तरफ पूर्व विधायक अजीतसिंह मेहता एवं जिलाध्यक्ष गणेश माहुर तो दूसरी तरफ सांसद सुखबीरसिंह जौनापुरिया एवं नगर परिषद टोंक की सभापति लक्ष्मी देवी जैन की अगुवाई में स्वागत किया गया।

भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमन्त्री वसुन्धराजे का रविवार को जयपुर से उनियारा जाते समय टोंक में कामधेनु सर्किल में पूर्व विधायक अजीतसिंह मेहता एवं भाजपा जिलाध्यक्ष गणेश माहुर की अगुवाई में सैकड़ो भाजपा कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया।

भाजपा जिलाध्यक्ष गणेश माहुर ने टोंक नगर परिषद चुनाव की रणनीति एवं भाजपा बोर्ड बनने का दावा करते हुए पूर्व मुख्यमन्त्री वसुन्धराजे से आशीर्वाद मांगा तो श्रीमती राजे वहीं खड़े पूर्व विधायक अजीतसिंह मेहता की तरफ मुखातिब हुई जिन्होंने कहा कि पिछला बोर्ड भी भाजपा का अल्पमत में ही बना था तो अब भी बनेगा इसमें कोई दोराय नही हैं।

वहीं पूर्व मुख्यमन्त्री वसुन्धराजे का काफिला उनियारा के लिए रवाना हुआ तो सवाईमाधोपुर चौराहा अण्डरपास के पास नगर परिषद टोंक की सभापति लक्ष्मी देवी जैन की अगुवाई में सांसद सुखबीरसिंह जौनापुरिया के समर्थकों ने स्वागत किया। जिस दौरान महिलाओं ने पूर्व मुख्यमन्त्री से सभापति लक्ष्मी देवी जैन को नगर परिषद टोंक चुनाव में टिकट दिये जाने की मांग की ।

पूर्व मुख्यमन्त्री के काफिला में पूर्व कृषि मन्त्री प्रभुलाल सैनी,पूर्व मन्त्री राजपालसिंह शेखावत,यूनूस खॉन,भाजपा के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष अशोक परनामी सहित करीबन आधा दर्जन से अधिक पूर्व मन्त्रीगण व विधायक शामिल थे।

वसुन्धराजे के स्वागत कार्यक्रम में टोंक ंपचायत समिति के प्रधान जगदीश गुर्जर,महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष बीना छामुनिया, टोंक शहर मण्ड़ल अध्यक्ष मन्जू शर्मा ,खुशबू सैनी,भाजपा युवा मोर्चा टोंक के जिलाध्यक्ष चन्द्रवीरसिंह चौहान,भाजपा शहर मण्ड़ल टोंक के अध्यक्ष कालू बागड़ी,विष्णु शर्मा , भाजपा जिला उपाध्यक्ष बेनीप्रसाद जैन सहित काफी कार्यकर्ता थे।

Share This Article
Follow:
Sub Editor @dainikreporters.com, Provide you real and authentic fact news at Dainik Reporter.