उत्तर प्रदेश में भाजपा की हार तय,किसान पूरे तरह से है सरकार के खिलाफ – सचिन पायलट

Sameer Ur Rehman
1 Min Read

टोंक। पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट ने बुधवार को निवाई, गेदिया व टोंक में नगर परिषद सभापति अली अहमद के पिता की मृत्यु पर श्रद्धांजलि दी। इस दौरान पायलट ने कहा कि देश के पांच राज्यों में होने वाले चुनाव के चलते भाजपा की केन्द्र सरकार ने पेट्रोल-डीजल के दाम कम किए हैं।

जब अंतरर्राष्ट्रीय स्तर पर पेट्रोल-डीजल के दाम कम थे तब भाजपा की केन्द्र सरकार ने देश की जनता से 20 लाख करोड़ रुपए वसूल लिए। अब चुनाव नजदीक होने पर दाम घटाए हैं। इसमें भी सेस नहीं घटाया है। बल्कि वेट ही कम किया है। जबकि सरकार को सेस भी कम करना चाहिए। इसका कारण है कि सेस सीधे सरकार के पास जाता है।

उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने देश में जो माहौल बनाया है, उसके खिलाफ अब जनता एक हो गई है। पायलट ने कहा कि पिछले सालभर से दिल्ली बोर्डर पर किसान आंदोलन चल रहा है, लेकिन सरकार ने अब तक वार्ता नहीं की।

उन्होंने कहा कि जमीनी कार्यकर्ता को चुनाव और राजनैतिक नियुक्तियों में भागीदारी मिलनी चाहिए। इसके लिए राष्ट्रीय महासचिव वेणुगोपाल और प्रदेशभर प्रभारी अजय माकन से वार्ता हुई है।

Share This Article
Follow:
Editor - Dainik Reporters http://www.dainikreporters.com/