ट्री मेन विष्णु लांबा हमले में घायल, पेड़ों की अवैध कटाई का किया था विरोध

Firoz Usmani
2 Min Read

Tonk News (फ़िरोज़ उस्मानी)। पेडों की अवैध कटाई की शिकायत को लेकर टोंक मेहंदवास थाना क्षेत्र के लांबा ग्राम में मशहूर ट्री मेंन विष्णु लांबा पर कुछ दबंगों ने धारधार हथियारों से जानलेवा हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया।

हमले में परिवार के तीन अन्य जनें भी घायल हुए है। सभी घायलों को टोंक सआदत अस्पताल लाया गया। जहां उनका उपचार जारी है। जानकारी के अनुसार घायल विष्णु लांबा ने बताया कि सरकार के घर घर रोशनी अभियान के तहत वो अपने गाँव लांबा आए हुए थे, गाँव के ही कुछ दबंग अवैध रूप से पेड़ों की कटाई कर रहे थे। जिनको देखने वो मौके पर गए।

इस दौरान कुछ लोग धारधार हथियार लेकर आए। दबंगो ने अचानक उन पर हमला कर दिया। उनके साथ मौजूद कुछ अन्य लोगों के साथ भी मारपीट की। हमले में लांबा सहित तीन अन्य जनें भी घायल हो गए। घायल अवस्था मे उन्हें अस्पताल पहुँचाया गया। लांबा ने गावँ के ही कुछ दबंगो पर आरोप लगाते हुए बताया कि पेड़ों की अवैध रूप से कटाई कर कब्जे किए जा रहे है।

पंचायत समिति सदस्य मीनाक्षी शर्मा ने भी पेड़ो की कटाई को लेकर जिला प्रशासन को शिकायत की है। बावजूद इसके उनके द्वारा लगाए हुए पेड़ों की अवैध कटाई की जा रही है।

लांबा ने मांग की है कि सरकार व जिला प्रशासन हमलावरों को तुरंत गिरफ्तार करें। हमलावरों के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया है।

Share This Article
Follow:
Firoz Usmani Tonk : परिचय- पत्रकारिता के क्षेत्र में पिछले 15 वर्षो से संवाददाता के रूप में कार्यरत हुंॅ, 9 साल से राजस्थान पत्रिका ग्रुप के सांयकालीन संस्करण (न्यूज़ टुडे) में जिला संवाददाता के रूप से कार्य कर रहा हंू। राजस्थान पत्रिका न्यूज़ चैनल में भी अपनी सेवाएं देता रहा हूं। एवन न्यूज चैनल में भी संवाददाता के रूप में कार्य किया है। अपने पिता स्व. श्री मुश्ताक उस्मानी के सानिध्य में पत्रकारिता की क्षीणता के गुण सीखें। मेरे पिता स्व.श्री मुश्ताक उस्मानी ने भी 40 वर्षो तक पत्रकारिता के क्षैत्र में कार्य किया है। देश के कई बड़े न्यूज़ पेपर से जुड़े रहे। 10 वर्ष दैनिक भास्कर में ब्यूरों चीफ रहें।