टोंक महिला व ब्लॉक कांग्रेस प्रतिनिधि मंडल पहुंचा सीएमआर, मुख्यमंत्री का जताया आभार,

Firoz Usmani
1 Min Read

टोंक (फ़िरोज़ उस्मानी)। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा आमजन को ध्यान में रख कर दिए गए एतिहासिक बजट को लेकर कांग्रेस की प्रदेश महिला उपाध्यक्ष जेबा खान व टोंक ब्लॉक कांग्रेस जनरल सेकेट्री मो.अहसान बाबा के नेतृत्व में टोंक के कांग्रेस नेताओं का एक प्रतिनिधि मंडल जयपुर सीएमआर पहुँचा। बजट में टोंक के लिए की गई घोषणाओं को लेकर मुख्यमंत्री का आभार जताया।

टोंक कांग्रेस कमेटी में चल रही समस्याओं को लेकर भी अवगत कराया। साथ ही अपनी मांगों को लेकर भी मुख्यमंत्री से गुहार लगाई। इस दौरान कांग्रेस की प्रदेश महिला उपाध्यक्ष जेबा खान, टोंक ब्लॉक कांग्रेस जनरल सेकेट्री मो.अहसान बाबा, ब्लॉक कांग्रेस उपाध्यक्ष अख्तर सुलेमान, फरीद खान टोपी वाले उपाध्यक्ष, इंटक शहर अध्यक्ष असलम कायमखानी, टोंक शहर काज़ी ताहिरुल इस्लाम, वसीम खान बर्फ वाले निर्दलीय पार्षद वार्ड 28, अकबर व ज़ाहिद, नईम खान, अफ़ज़ल उर्फ टाटू, मौजूद रहे।

दरअसलमु ख्यमंत्री अशोक गहलोत ने पिछले दिनो पेश किए बजट मे सरकारी कर्मचारियों के लिए पुरानी पेंशन शुरू करने सहित आमजन को राहत देने वाला बजट है। किसानों के हित के लिए अलग से बजट पेश किया गया।

जिसको लेकर लगातार कांग्रेस नेताओं सहित आमजन रोजाना सीएमआर पहुँच कर मुख्यमंत्री का आभार जता रहे है।

Share This Article
Follow:
Firoz Usmani Tonk : परिचय- पत्रकारिता के क्षेत्र में पिछले 15 वर्षो से संवाददाता के रूप में कार्यरत हुंॅ, 9 साल से राजस्थान पत्रिका ग्रुप के सांयकालीन संस्करण (न्यूज़ टुडे) में जिला संवाददाता के रूप से कार्य कर रहा हंू। राजस्थान पत्रिका न्यूज़ चैनल में भी अपनी सेवाएं देता रहा हूं। एवन न्यूज चैनल में भी संवाददाता के रूप में कार्य किया है। अपने पिता स्व. श्री मुश्ताक उस्मानी के सानिध्य में पत्रकारिता की क्षीणता के गुण सीखें। मेरे पिता स्व.श्री मुश्ताक उस्मानी ने भी 40 वर्षो तक पत्रकारिता के क्षैत्र में कार्य किया है। देश के कई बड़े न्यूज़ पेपर से जुड़े रहे। 10 वर्ष दैनिक भास्कर में ब्यूरों चीफ रहें।