
टोंक। भारतीय जनता पार्टी टोंक जिला कार्यसमिति की शनिवार को अग्रवाल धर्मशाला टोंक में बैठक आयोजित हुई। बैठक में मुख्य वक्ता भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष माधोराम चौधरी व अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष राजेन्द्र पराणा ने की।
कार्यसमिति में सम्पन्न हुए कार्यक्रमों की समीक्षा व आगामी कार्यक्रमों के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुये प्रदेश उपाध्यक्ष माधोराम चौधरी ने कहा कि चुनाव में अब कम समय बचा है तथा सभी पदाधिकारियों को सक्रिय होकर पार्टी के बताए हुए सभी कार्यक्रमों को जल्द से जल्द पूरा करना है।
उन्होने कहा कि प्रदेश में व्याप्त जंगलराज एवं कुशासन, इस कांग्रेस सरकार के काल में ध्वस्त कानून व्यवस्था इन सभी विषयों को लेकर विशेष संपर्क अभियान के तहत बूथ एवं पन्ना प्रमुख तक जाकर आमजन को सरकार की नाकामियों के बारे में बताया जाए।
साथ ही केंद्र सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की आमजन को विशेष संपर्क अभियान के तहत हर बूथ पर जाकर बताया जाऐं। मुख्य वक्ता ने कहा कि जनता की बजाये कांग्रेस सरकार को केवल अपनी कुर्सी बचाने की चिंता है।
कांग्रेस सरकार ने अपने अब तक के कार्यकाल में आपराधिक घटनाओं के प्रति ढुलमुल रवैया अपनाया हैं। जिला प्रभारी अशोक सैनी ने कहा कि वंशवाद, जातिवाद, तुष्टिकरण व भ्रष्टाचार की जननी कांग्रेस ने राजस्थान को 50 साल पिछे धकेलने का काम किया है।
कार्यसमिति में भाजपा जिलाध्यक्ष राजेन्द्र पराणा जिला प्रमुख सरोज बंसल, पूर्व जिलाध्यक्ष सतीश चंदेल, सत्यनारायण चौधरी, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य लक्ष्मी जैन, भाजयुमो प्रदेश महामंत्री चंद्रवीर सिंह, जिला महामंत्री विष्णु शर्मा, विस्तारक विकास, अमित, जयवीर, पूर्व विधायक राजेन्द्र गुर्जर,
अजीत सिंह मेहता, शिक्षक प्रकोष्ठ प्रदेश सह-संयोजक नीलिमा आमेरा, भाजपा नेता नरेश बंसल, प्रधान सकराम चोपड़ा, ओबीसी मोर्चा जिलाध्यक्ष बबलू टैंकर, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष श्योराज जाट, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष राजकुमारी शर्मा, एसटी मोर्चा जिलाध्यक्ष राजकुमार मीणा, एससी मोर्चा जिलाध्यक्ष सत्यनारायण दायमा, जिला उपाध्यक्ष सुभाष गालव, बेनी प्रसाद जैन, रामचन्द्र गुर्जर, सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।