Tonk News (फ़िरोज़ उस्मानी ): सर्व ब्राह्मण महासभा द्वारा 10वां राष्ट्रीय स्तर का अखिल भारतीय ब्राह्मण सम्मेलन की तैयारियों को लेकर आज सर्व ब्राह्मण महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित सुरेश मिश्रा आज टोंक नटराज होटल पहुचे। यहाँ बैठक आयोजित कर ब्राह्मण पदाधिकारियों के साथ सम्मेलन को लेकर चर्चा की गई। पंडित सुरेश मिश्रा ने बताया कि सर्व ब्राह्मण महासभा द्वारा 10वां राष्ट्रीय स्तर का अखिल भारतीय ब्राह्मण सम्मेलन 1 व 2 मार्च को जयपुर के बिड़ला ओडिटोरियम में आयोजित किया जाएगा।
जिसमे देशभर के 2 हज़ार प्रतिनिधि हिस्सा लेंगे। सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य राष्ट्रीय स्तर पर सामाजिक, राजनीतिक, आध्यात्मिक एवंम सांस्कृतिक रूप से सक्रिय ब्राह्मणों को एक मंच लाकर आज के परिवेश व परीस्थितों में ब्राह्मण की भूमिका एवंम समाज मे योगदान पर चिंतन होगा।
पंडित सुरेश मिश्रा ब्राह्मणों ने आरक्षण को लेकर कहा कि ईडब्लूएस के लिए 10 प्रतिशत आरक्षण का फैसला हुआ है, जबकि हमारी मांग 14 परसेंट की रही है, अगर 14 प्रतिशत आरक्षण मिलता है तो सभी वंचित लोगों को फायदा मिलेगा।इस मौके पर आयोजन समिति सचिव एवं टोंक ज़िलाध्यक्ष शैलेन्द्र शर्मा, प्रधान शम्भूदयाल शर्मा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष हनुमान बोहरा, उमाशंकर उपाध्याय सहित कई पदाधिकारी मौजूद थे।