टोंक जिले में पांच नगर पालिकाओं में तीन पर भाजपा और दो पर कांग्रेस ने कब्जा जमाया

liyaquat Ali
6 Min Read

Tonk News।टोंक जिले में पांच नगर पालिका के अध्यक्ष चुनावों में तीन पर भाजपा ने और दो पर कांग्रेस ने कब्जा किया है। एक जगह पर भाजपा को स्पष्ट बहुमत था, पर वहां पर कांग्रेस ने बाजी मार ली।

जिले में नगर पालिका के पार्षदा के चुनाव के बाद रविवार को पालिका अध्यक्ष के चुनावों में निवाई नगर पालिका में भाजपा के दिलीप इसरानी, मालपुरा में भाजपा की सोनिया सोनी और टोडारायसिंह में भाजपा के भरतलाल माली ने जीत सिंह हासिल की। देवली नगर पालिका में कांग्रेस के नेमीचंद जैन ने कब्जा जमाया तो उनियारा में भाजपा के 12 पार्षद जीते थे, जिसमें भाजपा के पास स्पष्ट बहुमत था, लेकिन यहां उलटफेर हुआ और भाजपा से जीतकर अध्यक्ष पद के लिए कांग्रेस से चुनाव लडऩे वाली मोनिका नरेश गुर्जर ने बाजी मारी, यहां पर भाजपा की रेखा बढ़ाया को हार का मुंह देखना पड़ा। भाजपा में शामिल होकर पांचो नगर पालिका में सबसे अधिक 19 मतों से दिलीप इसरानी जीतकर चैयरमैन बने।

 

इस चुनाव में देवली-उनियारा से काग्रेस विधायक हरिश मीणा का कद बढ़ा है, उन्होंने देवली व उनियारा में कांग्रेस को बोर्ड बनवाने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा की है तो टोडारायसिंह-मालपुरा से भाजपा विधायक कन्हैयालाल चौधरी ने भी टोडारायसिंह में भाजपा का कब्जा बरकरार रखा तो मालपुरा से कांग्रेस से सीट छीनकर अपना रुतबा बरकरार रखा है। विधायक की नाराजगी के कारण कांग्रेस के दिलीप इसरानी ने अपने साथियों के साथ एनसीपी के बैनर तले चुनाव लड़ा और 17 पार्षदों के साथ भाजपा में शामिल होकर चैयरमैन बन गए, जबकि दिलीप इसरानी कर्मठ कांग्रेसी कार्यकर्ता रहे है, जमी से जुड़े होने के कारण एनसीपी से लडऩे के बाद भी जनता ने जीता दिया।

भाजपा के पास पूर्ण बहुमत होने के बाद भी गुटबाजी के चलते सत्ता से धोना पड़ा हाथ

उनियारा नगरपालिका चेयरमैन पद के चुनाव में भाजपा को गुटबाजी के कारण पूर्ण बहुमत होने के बाद भी सत्ता से हाथ धोना पड़ा। नगरपालिका चुनाव में मोनिका गुर्जर ने भाजपा से पार्षद का चुनाव जीता था। लेकिन भाजपा में चल रही गुटबाजी के चलते कांग्रेस पार्टी का दामन थामकर कांग्रेस पार्टी से चैयरमेन का चुनाव लडकर सत्ता पर काबिज हुई। उनियारा नगरपालिका चुनाव में भाजपा को 12, कांग्रेस को 4 और निर्दलीय को 4 सीटें प्राप्त हुई थी। लेकिन उनियारा नगरपालिका चुनाव में वही भाजपा को पूर्ण बहुमत होने के बाद भी कद्दावर नेताओं में गुटबाजी के चलते हुए भाजपा पार्टी को नगरपालिका चुनाव में चेयरमैन पद से हार का सामना करना पड़ा। नगरपालिका चैयरमेन चुनाव में भाजपा की उम्मीदवार रेखा बढ़ाया को 9 एवं कांग्रेस की मोनिका गुर्जर को 11 मत मिले। इस चुनाव में मोनिका गुर्जर ने 2 मत से विजय प्राप्त की।

देवली नगर पालिका पर कांग्रेस का कब्जा

नगरपालिका पर कांग्रेस का कब्जा नेमीचंद जैन बने पालिका अध्यक्ष अपने प्रतिद्वंदी निर्दलीय संजय सिंघल को हराकर बने अध्यक्ष देवली नगर पालिका अध्यक्ष के चुनाव कांग्रेस के अध्यक्ष पद के उम्मीदवार नेमीचंद जैन एवं निर्दलीय उम्मीदवार संजय सिंघल के बीच आज हुआ मतदान हुआ कांग्रेस के नेमीचंद जैन को 20 मत मिले वही निर्दलीय संजय सिंघल को 5 मत मिले रिटर्निंग अधिकारी भारत भूषण गोयल ने परिणामों की घोषणा की जिसमें इंडियन नेशनल कांग्रेस के नेमीचंद जैन को विजेता घोषित किया।

टोडारायसिंह मेंं भाजपा के भरतलाल सैनी विजय हुए पालिकाध्यक्ष

टोडारायसिंह नगरपालिका के अध्यक्ष पद के लिए रविवार को हुए चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के भरत लाल सैनी ने कांग्रेस के नवाब अली को 11 मतों हराकर नगरपािलका के अध्यक्ष निर्वाचित हुए है। रविवार को उपखण्ड अधिकारी रूबी अंसार की उपस्थिति में पालिका सभागार में हुई चुनाव प्रक्रिया में भाजपा के पक्ष में 18 तथा कांग्रेस के पक्ष 7 मत पडे। भाजपा के 14 पार्षद, कांग्रेस के 5 तथा निर्दलीय 6 जीतकर आए। जिसमें से कांग्रेस के नवाब अली को दो मत अधिक मिले है, वहीं भाजपा के प्रत्याशी भरतलाल सैनी को 4 मत अधिक मिले है। सबसे पहले भाजपा के पार्षदों ने फिर कांग्रेस के सभी पार्षदों ने बारी बारी से मतदान किया। नवनिर्वाचित पालिकाध्यक्ष भरतलाल सैनी को समर्थकों ने फूलमालाओं से लाद दिया और समर्थकों ने भाजपा जिंदाबाद के नारे लगाए। वहीं दूसरी ओर कांग्रेस ने उपाध्यक्ष पद के लिए प्रत्याशी की घोषणा करते हुए लवकुश वर्मा को नामांकन भराने की घोषणा की है। भाजपा की ओर से नाम अभी तक नाम सामने नहीं आया।

मालपुरा भाजपा की सोनिया बनी नगरपालिका अध्यक्ष

नगरपालिका मालपुरा के अध्यक्ष के निर्वाचन में भाजपा की सोनिया सोनी को 20 व कांगे्रस की प्रत्याशी व निवर्तमान अध्यक्ष आशा नामा को 15 मत मिलने से पालिकाध्यक्ष पद पर भाजपा की सोनी को पांच मतो से निर्वाचित घोषित किया गया।

Share This Article
Follow:
Sub Editor @dainikreporters.com, Provide you real and authentic fact news at Dainik Reporter.