Tonk News । जिले के ग्राम बस्सी में पैैंथर का जोड़ा गांव में घुस आया और एक गाय का शिकार कर दिया। ग्रामीणों की जाग पर पैंथर का जोड़ा वापस पहाड़ी की ओर से चला गया।
जानकारी के अनुसार जिले की निवाई तहसील के बस्सी गांव में एक पैंथर के जोड़े ने गांव में घुसकर गाय का शिकार कर लिया। ग्रामीणों को देखकर पैंथर का जोड़ा पहाड़ पर चला गया। ग्रामीणों द्वारा बताया जा रहा है कि अभी पैंथर का जोड़ा पहाँड़ी की दूसरी ओर देखा गया है। ग्रामीणों की सूचना पर वन विभाग की टीम बस्सी गांव पहुंची और मौके पर मुआवना किया, पर वन विभाग की टीम को पैंथर के जोड़े का कोई पता नही चला।