Tonk : दो दिन में 335 लोग क्वारंटाइन, टोंक में पुलिस की सख्ती जारी,सड़को पर पसरा है सन्नाटा

Firoz Usmani
1 Min Read

Tonk(फ़िरोज़ उस्मानी)। टोंक पुलिस की सख्ती के बाद अब किसी को अगर सरकारी मेहमान नवाज़ी का शौक़ हो तो ही घरों से बाहर निकले। क्योंकि टोंक पुलिस बेवजह बाहर निकलने वालों पर कार्रवाई कर क्वारंटाइन कर रही है।

टोंक पुलिस अधीक्षक के निर्देशों पुलिस ने दो दिन में टोंक जिले से 335 लोगों को कोविड नियम की पालना नही करने पर क्वारंटाइन किया है। पकड़े गए लोगों की कोरोना जांच भी होगी।

इसी के तहत पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आज ज़िले विभिन्न स्थानों पर से 135 लोगों को पकड़ा है, साथ ही 65 वाहन भी जब्त किए गए है।

पुलिस की सख्ती के बाद अब लोगों में भय दिखाई देने लगा है। जिसके चलते सड़को पर सन्नाटा पसरा हुआ है। लगातार पुलिस जाब्ता गश्त कर रहा है।

Share This Article
Follow:
Firoz Usmani Tonk : परिचय- पत्रकारिता के क्षेत्र में पिछले 15 वर्षो से संवाददाता के रूप में कार्यरत हुंॅ, 9 साल से राजस्थान पत्रिका ग्रुप के सांयकालीन संस्करण (न्यूज़ टुडे) में जिला संवाददाता के रूप से कार्य कर रहा हंू। राजस्थान पत्रिका न्यूज़ चैनल में भी अपनी सेवाएं देता रहा हूं। एवन न्यूज चैनल में भी संवाददाता के रूप में कार्य किया है। अपने पिता स्व. श्री मुश्ताक उस्मानी के सानिध्य में पत्रकारिता की क्षीणता के गुण सीखें। मेरे पिता स्व.श्री मुश्ताक उस्मानी ने भी 40 वर्षो तक पत्रकारिता के क्षैत्र में कार्य किया है। देश के कई बड़े न्यूज़ पेपर से जुड़े रहे। 10 वर्ष दैनिक भास्कर में ब्यूरों चीफ रहें।