Tonk ज़िले को बजट में मिली ये सौगातें देखें

Sameer Ur Rehman
4 Min Read

टोंक। प्रदेश के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने वित्तीय बजट 2023-24 के माध्यम से टोंक जिले को कई सौगातें दी हैं।

उन्होंने सभी वर्गों का ध्यान रखते हुए आमजन की आकांक्षाओं को पूरा करने वाला बजट प्रस्तुत किया हैं।

टोंक जिले के लिए ये घोषणाएं हुई

ऽ विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी हेतु आवासीय सुविधा उपलब्ध करवाने के लिए जिला मुख्यालय पर विवेकानंद यूथ हॉस्टल बनाया जाएगा।

ऽ टोंक जिले के सभी ब्लॉक मुख्यालय पर सावित्री बाई फुले वाचनालय मय डिजीटल लाइब्रेरी स्थापित की जाएगी।

ऽ पॉलिटेक्निक महाविद्यालय टोंक में नॉन इंजिनियरिंग शाखा प्रारंभ की जाएगी।

ऽ जिला मुख्यालय पर एक आईटीआई को ’सेंटर ऑफ एक्सीलेंस’ के रूप में विकसित किया जाएगा। सोलर टेक्निशियन ट्रेड प्रारंभ किया जाएगा।

ऽ महिला आईटीआई टोंक में इलेक्ट्रिक ट्रेड शुरु किये जायेंगे।

ऽ निवाई (टोंक) में देवनारायण बालक छात्रावास खोला जाएगा।

ऽ श्रीपुरा (देवली)- टोंक में अनुसूचित जनजाति आवासीय विद्यालय खोला जाएगा।

ऽ वैदिक संस्कृति के प्रोत्साहन एवं संरक्षण हेतु टोंक में वेद विद्यालय खोले जाएंगे।

ऽ गंभीर घायलों को प्राथमिकता से उपचार के लिए निवाई-टोंक में ट्रोमा सेंटर की स्थापना की जाएगी।

ऽ टोंक में अल्पसंख्यक आवासीय विद्यालय खोले जाएंगे।

ऽ टोंक निवाई (टोंक) में औद्योगिक क्षेत्रों में सुदृढ़ीकरण एवं आधारभूत सुविधाओं के कार्य कराए जायेंगे।

ऽ राजस्थान एकीकृत कलस्टर विकास योजना लागू करते हुए टोंक में चमड़े के उत्पाद के लिए आधारभूत संरचना एवं क्षमता विकास के कार्य किये जायेंगे।

ऽ टोंक जिले की 5 महत्वपूर्ण क्षतिग्रस्त सड़कों के रिपेयर कार्य 171 करोड़ रूपये की लागत से किए जायेंगे। इसमें दौलता मोड़ से संथली वाया बीसलपुर डेम (देवली, 27.50 कि.मी.), एमडीआर-182 से झिराना वाया बमोर-टोंक-हमीरपुर (55.60 कि.मी. उनियारा, टोंक एवं टोडारायसिंह),

दत्तवास से मालपुरा वाया निवाई-पीपलू (42 कि.मी. निवाई, पीपलू एवं मालपुरा), झिराना से जिला सीमा अजमेर वाया बावड़ी-टोडारायसिंह (22.70 कि.मी. टोंक, टोडारायसिंह), डिग्गी से जस्टाना वाया मालपुरा-निवाई (10 कि.मी.)

ऽ टोडारायसिंह ब्लॉक की 12 एवं टांेक ब्लॉक की 12 सड़कों (62 कि.मी.) पर 25 करोड़ रूपये की लागत से सड़क निर्माण एवं उन्नयन कार्य कराया जाएगा।

ऽ प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में 10 करोड़ रुपये की लागत से नोन पेचेबल/मिसिंग लिंक सड़कों का निर्माण करवाये जाएंगे।

ऽ शहरी क्षेत्र में नगर पालिका में 20 किलोमीटर, नगर परिषद में 35 किलोमीटर के सड़क के कार्य करवाये जाएंगे।

ऽ राजस्थान वानिकी एवं जैव विविधता विकास परियोजना शुरू की जाएगी। इसके तहत टोंक जिले में वृक्षारोपण, ओरण विकास, पौध वितरण, आजीविका संवर्धन गतिविधियों सहित अन्य कार्य किये जाएंगे।

ऽ इको-टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए वन क्षेत्र के समीप के क्षेत्र में लवकुश वाटिका टोंक दूधिया के बालाजी में स्थापना की जाएगी।

ऽ निवाई में देवधाम जोधपुरिया में पैनोरमा निर्माण एवं विकास कार्य करवाये जाएंगे।

ऽ नई पुलिस चौकी ग्राम पंचायत मोर, उनियाराखुर्द एवं उपतहसील राणौली में स्थापित की जाएगी।

ऽ वरिष्ठ सिविल न्यायाधीश एवं अतिरिक्त मुख्य न्याययिक मजिस्ट्रेट न्यायालय की टोंक में खोला जाएगा।

ऽ मालपुरा- टोंक में एडीएम कार्यालय खोला जाएगा।

ऽ अलीगढ़- टोंक में नवीन तहसील कार्यालय खोला जाएगा।

ऽ निवाई (टोंक) में सहायक अभियंता (जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी) के कार्यालय खोले जायेंगे।

ऽ मधुमक्खी पालन को प्रोत्साहित करने के लिए टोंक में सेंटर ऑफ एक्सीलेंस फॉर एपीकल्चर स्थापित किया जाएगा।

Share This Article
Follow:
Editor - Dainik Reporters http://www.dainikreporters.com/