टोंक। टोंक कांग्रेसियों का एक दल बुधवार को कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी से दिल्ली स्थित अखिल भारतीय कांग्रेस कार्यालय पर मिला। दल ने उन्हें जिले के कांग्रेस संगठन सहित प्रदेश की राजनीति पर आवश्यक चर्चा की। जिला कांग्रेस कमेटी प्रवक्ता सुजीत सिंहल स्व. हनुमान सिंहल द्वारा रचित पुस्तक ‘टोंक का इतिहास’ सप्रेम राहुल गांधी को भेंट की गई। इस मौके पर राहुल गांधी ने कहा कि कांग्रेस का हाथ आम आदमी के साथ के नारे को आप और हम मिलकर बुलंद करें, गरीब, मजदूर, किसान, भाजपा के शासन में कुचला जा रहा है। आमजन को जागरूक कर कांग्रेस को मजबूती प्रदान करें। इस मौके पर जिला कांग्रेस प्रवक्त सुजित सिंहल, प्रवक्त सुनिल बंसल, राष्ट्रीय राहुल गांधी संगठन जिला अध्यक्ष विकास विजयवर्गीय व नवीन त्रिपाठी मौजूद थे।