Tonk News। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की 150 वीं जयंती वर्ष के उपलक्ष में बुधवार को जिला प्रशासन एवं महात्मा गांधी जीवन दर्शन समिति के संयुक्त तत्वाधान में गांधी सप्ताह के पांचवे दिन जिला मुख्यालय पर साईकिल रेैली निकाली गई।
साईकिल रैली नेहरू पार्क से रवाना होकर बडा कुआं, सुभाष बाजार, घंटाघर होते हुए गांधी पार्क पहुुंची। साईकिल रैली में भू-प्रबन्ध अधिकारी परषुराम धानका, कोषाधिकारी रामावतार शर्मा, जिला षिक्षा अधिकारी रामनिवास शर्मा, एडीईओ सीताराम गुप्ता,
महात्मा गांधी जीवन दर्शन के समिति के जिला संयोजक अनुराग गौतम व ब्लॉक संयोजक विकास विजयवर्गीय, शिक्षा विभाग के व्याख्याता, अन्य कार्मिकों सहित शारीरिक शिक्षक अनिल गुप्ता, पंचायत सहायक शैलेन्द्र शर्मा, एनसीसी केडेट एवं विद्यार्थियों ने भाग लिया।
साईकिल रैली के गांधी पार्क पहुंचने के बाद राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन किया गया। इस अवसर पर भू-प्रबन्ध अधिकारी ने विद्यार्थियों से कहा कि पर्यावरण हमारे जीवन चक्र की महत्वपूर्ण कडी है। पर्यावरण संरक्षण कि दिषा में सभी को अपना योगदान देना चाहिए।
इसी उद्देष्य से शहरी क्षेत्रों में गांधी वाटिका एवं ग्रामीण क्षेत्र में बा-बापू वाटिका स्थापित की जा रही है। महात्मा गांधी जीवन दर्षन समिति के जिला संयोजक अनुराग गौतम ने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को अधिकारों के साथ देष के प्रति अपने कर्तव्यों को भी पूरा करना चाहिए।
उन्होंने विद्यार्थियों को प्रतिदिन एक घंटे श्रमदान करने की शपथ दिलाई। ब्लॉक संयोजक विकास विजयवर्गीय ने गांधी जी के प्रिय भजन रघुपति राघव राजा राम के गायन के पश्चात कार्यक्रम का समापन कर सभी आगंतुको का आभार व्यक्त किया।