टोडारायसिंह में बागी बनकर जिन्होंने कांग्रेस को हराया, उन्हें बना दिया मनोनीत पार्षद

Sameer Ur Rehman
2 Min Read

Tonk News। नगर पालिका चुनाव 2021 में बागी बनकर निर्दलीय के रूप में चुनाव लड़कर कांग्रेस प्रत्याशी को हराने वालों को कांग्रेस ने उन्हें ही मनोनीत पार्षद बना दिया है। इससे कांगेे्रस कार्यकर्ताओं में भारी नाराजगी है। इसकी शिकायत कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को पत्र भेजकर की है।

इसमें कहा कि मनोनीत पार्षद बागी को बना दिया। इसका नतीजा आने वाले चुनाव में गम्भीर हो सकता है। यह शिकायती पत्र ब्लॉक कांगे्रस टोडारायसिंह के अध्यक्ष रामप्रसाद साहू ने मुख्यमंत्री को भेजा है।

इसमेंं कहा कि स्वायत्त शासन विभाग की ओर से 2 जुलाई को मनोनीत पार्षदों की सूची की गई है। इसमें नगर पालिका चुनाव 2021 में पार्टी से बागी होकर निर्दलीय चुनाव लडऩे वाले नोरतमल पुत्र दीपचंद रैगर तथा ललिता जैन/ कमल कुमार जैन को टोडारायसिंह नगर पालिका में मनोनीत पार्षद बनाया है।

शिकायत में कहा कि नोरतमल की पत्नी मैना देवी ने गत नगर पालिका चुनाव में टोडारायसिंह के वार्ड 17 निर्दलीय के रूप में चुनाव लड़ा था। इससे कांग्रेस प्रत्याशी की हार हुई थी। इसी प्रकार कमल कुमार जैन के छोटे भाई मुकेश कुमार जैन ने टोडारायसिंह के वार्ड 20 से निर्दलीय के रूप में चुनाव लड़कर कांग्रेस प्रत्याशी को नुकसान पहुंचाया।

वहीं ललिता जैन पूर्व बोर्ड में भी मनोनीत पार्षद थी। तब भाजपा की सरकार थी। इससे कांग्रेस कार्यकर्ताओं में भारी नाराजगी है कि जो व्यक्ति चुनाव में बगावत कर कांगे्रस प्रत्याशी को हराते हैं, उन्हें मनोनीत पार्षद बना दिया है।

कार्यकर्ताओं ने कहा कि दोनों मनोनीत पार्षदों का मनोनयन निरस्त नहीं किया गया तो आगामी चुनाव में कांग्रेस को भारी नुकसान होगा।

Share This Article
Follow:
Editor - Dainik Reporters http://www.dainikreporters.com/