इस बार विधानसभा चुनावों में बूथ व यूथ पर रहेगा पार्टी का फ़ोकस-मदनलाल सैनी

liyaquat Ali
1 Min Read

 

मालपुरा। आज भाजपा प्रदेश कार्यालय जयपुर में भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाये गए नेशन फर्स्ट अभियान की प्रदेश कार्यशाला का आयोजन हुआ। कार्यशाला में पूरे प्रदेश से आमन्त्रित किये गए प्रभारी, संयोजक, सह संयोजकों को आमंत्रित किया गया। कार्यशाला में प्रदेश संगठन महामन्त्री मंत्री चन्द्रशेखर जी , भाजपा प्रदेश महामन्त्री भजनलाल जी शर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष सुनील जी कोठारी एवं नेशन फर्स्ट के प्रभारी डॉ एस एस अग्रवाल ने सम्बोधित किया।

https://youtu.be/MLQI8w1w3hk

कार्यशाला में सभी का परिचयात्मक सत्र भी आयोजित हुआ। सभी प्रभारियों एवं संयोजकों को संगठन के अग्रिम कार्यक्रमों की रूपरेखा बताई गई। मालपुरा टोडारायसिंह विधानसभा से नवनियुक्त संयोजक दिनेश विजयवर्गीय, एवं मनोनीत किये हुए सह संयोजक डॉ अंकित जैन, विशाल शर्मा ने भाग लिया।

सभी नव मनोनीत संयोजक एवं सह संयोजकों का दुपट्टा पहनाकर सम्मान किया गया। कार्यशाला में सत्र के उपरान्त सभांग स्तर पर अलग से बैठकर चर्चा की गई। सेनी ने इस बार चुनावों में बुथ व यूथ पर फोकस पर जोर देते हुए मिशन के लक्षय को पूरा करने पर जोर दिया।

 

Share This Article
Follow:
Sub Editor @dainikreporters.com, Provide you real and authentic fact news at Dainik Reporter.
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *