चोर उड़ा ले गए करीब 50 लाख का माल Read More »
चोरों ने किया सूने घर पर हाथ साफ
अ.वहीद के पूरे जीवन की कमाई ले उड़े चोर
दिल्ली परिजनों से मिलने गए थे, पीछे से चोरों ने किया हाथ साफ
टोंक। (फिरोज़ उस्मानी)। पुरानी टोंक थानान्तर्गत पांच मंदिर के पास सोनियों का दरवाजा के एक सुने घर से चोर करीब 25 तौला सोने चांदी के जैवरात सहित 20 लाख रूपयां की नगदी उड़ा ले गए। दिल्ली से लोटे परिजनों को सुबह चोरी का पता लगा। सूचना देने के बाद भी पुरानी टोंक थाना पुलिस 3 घंटें बाद मौके पर पहुंची। इसको लेकर परिजनों ने रोष व्याप्त था।
जानकारी के अनुसार पुरानी टोंक पांच मंदिर के पास सोनियो का मौहल्ला निवासी अ.वहीद पुत्र अ. अतिफ का मकान है। वहीद 11 मई को परिवार सहित दिल्ली परिजनों से मिलने गया था। गुरूवार की सुबह जब वो वापस अपने घर लोटा तो घर के मेन गेट का ताला टूटा मिला। घर के अंदर जाने पर उसके हौश उड़ गए। घर का सारा सामान बिखरा पड़ा था। कमरों में रखी अलमारियां लॉकर्स के ताले भी टूटे पड़े थे। पूरा घर का सामान अस्त व्यस्त पड़ा था। परिजनों ने इसकी सूचना पुरानी टोंक थाना पुलिस को दी।
घटना की सूचना देने के 3 घंटें बाद पहुंची पुलिस
सूचना देने के बाद भी पुलिस तीन घंटें तक मौके पर नही पहुंची। परैशान होकर परिजन थाने पहुंचें। परिजनों ने पुलिस की कार्यशेली को लेकर रोष प्रकट किया। इसके बाद करीब 3 घंटें बाद राधा किशन सब.इस्पेंक्टर मौके पर पहुचें।
पूरे जीवन की कमाई थी
अ.वहीद ने बताया कि हॉल ही में वो वन विभाग से रिटायर्ड हुआ था। रिटायर्डमेंट का करीब 20 लाख रूपयां घर में कैश पड़ा था। इसके साथ ही करीब 25 तोले सोने चांदी के जैवरात भी चोरी हो गए। ये उसके पूरे जीवन की कमाई थी। जिस पर चोरों ने हाथ साफ कर लिया। घटना की सूचना पुलिस को देने के बाद भी मौके पर 3 घंटें बाद पहुचंी है।
If you have any queries or any kind of feedback, use this Contact page to reach us directly!
Copyright By @ Dainik Reporters - 2022