नेशनल हाईवें 12 बना लूटेरों की लूट स्थली, लूटेरें वारदात को अंजाम देकर हो जाते है, फरार

liyaquat Ali
2 Min Read

 

नाथड़ी पेट्रोल पम्प लूट के 25 दिन बाद भी लूटेरों का कोई सुराग नही

 

 

टोंक(फिरोज़ उस्मानी)। टोंक जिला इन दिनों लूटेरों के निशाने पर है, लूटेरें आए दिन नेशनल हाईवें पर लूट व हत्या की वारदातों को अजांम देकर फरार हो जाते है, टोंक पुलिस हाथ पर हाथ धरें रह जाती है। पिछले 25 दिन में ही हाईवें पर लूटेरों ने दो वारदातों को अजंाम दे दिया है। नाथड़ी पेट्रोल पम्प पर हुई लूट व हत्या तथा दो दिन पूर्व हुई रिलायंस पेट्रोल पम्प के पास एक ट्रेक्टर शोरूम पर लूट की वारदातों ने टोंक पुलिस की पौल खोलकर रख दी है।

https://youtu.be/TbGDPxsevtY

बावजूद इसके पुलिस आरोपितों का सुराग तक नही लगा पाई है। जानकारी के अनुसार नेशलन हाईवें 12 पर स्थित स्वराज ट्रेक्टर शोरूम से अज्ञात लूटेरे ने ताला तोडक़र 3 ट्रेक्टर उड़ा लिए। लेकिन एक ट्रेक्टर के स्टार्ट नही होने के चलते लूटेरें दो ट्रेक्टर ही ले उड़े। वारदात का पता बीते शुक्रवार को सुबह लगा। सूचना पाकर मौके पर एडिशनल एसपी अवनीश कुमार और डीएसपी हरिप्रसाद सोमानी पहुचें।

लूटेरें सीसीटीवी में केद हो गए है। पुलिस साक्ष्य जुटाने में लगी है। इसी तरह 22 जुलाई की रात को पीपलू थाना क्षेत्र के नाथड़ी में स्थित रामा पेट्रोल पम्प पर तीन बदमाशों ने लूट की वारदात को अंजाम दिया। तथा इस दौरान लूटेरों ने दो पेट्रोलकर्मियों पर फायरिंग भी की। इसमें हनुमान गुर्जर की मौत हो गई। तथा मुनिराज स्वामी बूरी तरह घायल हो गया।

वारदात को अंजाम देते समय लूटेरों के फुटेज सीसीटीवी में केद हो गए। बावजूद इसके पुलिस घटना के 25 दिन बाद भी पेट्रोल पम्प लूटेरों का सुराग तक नही लगा पाई है। इसी तरह ट्रेक्टर लूट में भी लूटेरों के फुटेज सीसीटीवी में केद हुए है।

Share This Article
Follow:
Sub Editor @dainikreporters.com, Provide you real and authentic fact news at Dainik Reporter.
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *