लोगों ने की गुनाहों से तौबा रात भर करते रहे इबादत

Sameer Ur Rehman
1 Min Read

IMG 20180501 232936

रेल के लिए अकबर खान ने भी की दुआ
टोंक,(फ़िरोज़ उस्मानी) जिलेभर में आज मंगलवार को शब-ए-बारात मनाई गई। मुस्लिम लोगों ने अपने मरहूम बुज़ुर्गो और अज़ीज़ों की कब्र पर जाकर फातिहा पढ़ी । इसके लिए लोगों ने कब्रस्तान में साफ सफाई और रोशनी का इंतज़ाम किया था। इसके साथ ही मस्जिदों में इबादत भी की गई।लोगों ने अपने गुनाहों के लिए तौबा की। पूरी रात इबादत के साथ दुआएं करते रहे। मुस्लिमों के घरों में हलवा और शरबत बनाकर गरीबों में बांटा गया। कब्रस्तान जाने वाले रास्तों में लोगों ने शर्बत का बजी इंतेज़ाम किया।

रेल की लिए की दुआए

इस मुबारक मोके पर लोक जनशक्ति पार्टी प्रदेश महासचिव अध्यक्ष रेल लाओ संघर्ष समिति दलित सेना अकबर खांन नें कब्रस्तान जाने वाले सभी मुस्लिम भाईयों व राहीगिरों को लस्सी पिलाकर सवाब कमाया। आज इस इबादत की रात में अकबर खान के साथ सभी मुस्लिम भाइयों ने टोंक को रेल से जोड़े जाने की भी दुआए की। इस मौके पर मौजूद अंतर्राष्ट्रीय मानव अधिकार एसोसिएशन राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ के.आर. खांन, समाजसेवी जावेद खान, शहर अध्यक्ष क्यामुद्दीन रंगरेज, उपाध्यक्ष अशोक विश्नोई, शाहिद लाहौरी, तोसिफ अहमद, मोहम्मद ईशाक, युसूफ गौरी, बरकत अली, आदि मौजूद थे

Share This Article
Follow:
Editor - Dainik Reporters http://www.dainikreporters.com/
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *