टोंक। कांग्रेस विधि मानवाधिकार आर.टी.आई. विभाग राजस्थान के प्रदेश अध्यक्ष एवं राजस्थान बार कौंसिल के अध्यक्ष सुशील शर्मा ने कहा हैं कि हम कांग्रेस का उद्देश्य गरीब, मजदूर, किसानों एवं आमजन के अधिकारों के लिए एकजुट होकर दमनकारी सरकार के अत्याचार से भारत को मुक्त कराना हैं।
प्रदेश अध्यक्ष शर्मा रविवार को प्रदेश महासचिव मातादीन शर्मा का टोंक राज मिडवे पर कांग्रेस विधि मानवाधिकार आरटीआई विभाग टोंक के जिलाध्यक्ष अनुराग गौतम के नेतृत्व में किये गए स्वागत कार्यक्रम में कार्यकर्ताओ को सम्बोधित कर रहे थे ।
प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि 10 तारीख को पेट्रोल डीजल के आसमान छूते भावों एवं महंगाई के विरोध में कांग्रेस द्वारा भारत बंद एवं आगामी 17 तारीख को बार कौंसिल ऑफ इंडिया के आहवान पर वकीलों के अधिकारों के लिए सभी जिला मुख्यालयों एवं ब्लाकों पर केन्द्र एवं राज्य सरकार की दमनकारी नीतियों के विरोध में धरना प्रदर्शन करके जिला कलेक्टर को ज्ञापन दिया जाएगा
जिसमें कार्यकर्ताएवं अधिवक्ताओं अपनी सक्रिय भागीदारी निभाये। जिस दौरान जिलाध्यक्ष अनुराग गौत्तम, जिला मीडिया प्रभारी विकास विजयवर्गीय, प्रदेश सचिव इम्तियाज खान, प्रदेश सचिव जावेद इकबाल, कांग्रेस प्रवक्ता सुनील बंसल, महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष जेबा खान, सेवादल मुख्य संगठक खालिद खान,
अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार एसोसिएशन प्रदेशाध्यक्ष नीलिमा सिंह, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष युंका पंडित शैलेन्द्र शर्मा, एडवोकेट नवरतन सैनी, जिला उपाध्यक्ष विधि कन्हैयालाल सैनी मालपुरा, टोंक ब्लाक अध्यक्ष विधि एडवोकेट शिवराज टांडी,
एडवोकेट गोपाललाल, युकां प्रदेश सचिव किरोड़ीलाल मीणा, आतिफ नकवी, जीतराम चौधरी, दौलत शर्मा, ओबीसी जिलाध्यक्ष राहुल सैनी, पूर्व अल्पसंख्यक महासचिव नईम नाज, अब्दुल सत्तार, नवीन त्रिपाठी, कांग्रेस अल्पसंख्यक जिलाध्यक्ष युसूफ इंजीनियर, पूर्व शहर अध्यक्ष सेवादल जावेद चिश्ती मौजूद थे।