
टोंक। कांग्रेस जिलाध्यक्ष लक्ष्मण गाता ने मुख्यमन्त्री वसुन्धरा राजे क गौरव यात्रा को फलॉप बताते हुए कहा कि टोंक जिलेवासियों की उम्मीदों पर न तो खरा उतरी नही कोई विशेष पैकेज दिया। उन्ळोंने कहा कि मुख्यंमत्री ने अपनी गौरव यात्रा में बजट घोषणाओं का ही राग अलापा हैं।
गाता ने कहा कि टोंक जिले की जनता को उम्मीद थी कि मुख्यमत्री टोंक जिले के लिए महत्वपूर्ण मुद्दा रेल लाइन के लिए भूमि अवाप्ति की घोषणा, ईसरदा बाँध का निर्माण कार्य शुरू करने, नये उद्योगो की स्थापना, टोंक में मेडिक़ल कॉलेज सहित उच्च शिक्षण संस्थान खोलने ,किसानों के लिए बीसलपुर बाँध का ऑवरफ्लो पानी टोरड़ी सागर में डालने सहित महत्वपूर्ण घोषणाएं करके जिले को नई सौगात देगी।
कांग्रेस जिलाध्यक्ष गाता ने कहा कि टोंक जिले में भारतीय जनता पार्टी ने सरकारी संसाधनों का दुरूपयोग करते हुए भीड़ जुटाने का प्रयास तो किया लेकिन मुख्यमंत्री की सभाओं में जिस तरह का जन सैलाब होना चाहिए वह बिल्कुल भी नही दिखा। इससे यह साबित होता है कि पिछले 5 वर्षो में भाजपा सरकार के कार्यो से जनता संतुष्ट नही है।