Tonk News। सर्व ब्राह्मण महासभा टोंक की जिला कार्यसमिति की बैठक तथा नववर्ष मिलन कार्यक्रम बुधवार को नटराज होटल टोंक में प्रधान संरक्षक शम्भूदयाल शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। जिसमे सर्व सम्मति से पंडित शैलेन्द्र शर्मा को फिर से जिलाध्यक्ष चुना गया।
नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष पंडित शैलेन्द्र शर्मा ने सभी का आभार जताते हुए कहा कि कोरोना महामारी के संकट के वक्त सर्व ब्राह्मण महासभा टोंक ने लोगो की मदद की। उन्होंने विश्वास दिलाया कि टोंक जिले में सर्व ब्राह्मण महासभा टोंक आपके सहयोग से ब्राह्मण समाज को संगठित किया जावेगा। बैठक में जिला संयोजक बाबूलाल शर्मा ने पंडित शेलेन्द्र शर्मा का अध्यक्ष के लिये नाम प्रस्तावित किया जिसका सभी ने सर्वसम्मति से समर्थन किया।
तत्पश्चात सर्वसम्मति से पंडित शेलेन्द्र शर्मा को जिलाध्यक्ष चुना गया। बैठक में पूर्व उपजिला प्रमुख अवधेश शर्मा, महेश जोशी, उमाशंकर उपाध्याय, राधाकृष्ण दाधीच बम महाराज, लक्ष्मीकांत शर्मा,दुर्गा शंकर शर्मा,पंडित दुर्गा शंकर शर्मा, विवेक शर्मा, निवाई से रामलाल शर्मा, पीपलू से पवन शर्मा, मालपुरा से महेश दाधीच आदि ने ब्राह्मण समाज को संगठित किये जाने की आवश्यकता बताते हुए कहा कि संगठन में ही शक्ति है।