अनिमिया की दर को कम करने हेतु आयोजित हुआ शक्ति दिवस Read More »
टोंक। मंगलवार को अनिमिया मुक्त राजस्थान कार्यक्रम के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु शक्ति दिवस आयोजित किया गया। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ अशोक कुमार यादव ने बताया कि अनीमिया मुक्त राजस्थान कार्यक्रम के अंतर्गत बालकों किशोर-किशोरियो, प्रजनन उम्र की महिलाओं, गर्भवती महिलाओं तथा धात्री माताओं में अनीमिया की दर को कम करने हेतु जिलें में माह के प्रत्येक मंगलवार को शक्ति दिवस के रूप में मनाया जाता है।
अतिरिक्त मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थय अधिकारी डॉ0 एस. एस. अग्रवाल ने बताया कि प्रत्येक आंगनबाडी केन्द्रो, उप स्वास्थ्य केन्द्रो, पीएचसी, सीएचसी व राजकीय चिकित्सा संस्थानो, राजकीय विधालयो पर शक्ति दिवस आयोजित किया गया।
इसका मुख्य उद्देश्य समुदाय व लाभार्थियों में अनीमिया नियत्रण हेतु स्क्रीनिंग, हिमोग्लोबीन की जांच उपचार तथा अनीमिया के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। डॉ. अग्रवाल ने बताया कि उक्त दिवस पर अनीमिया से संबंधित गतिविधियां आयोजित की गई। जिसमें अनीमिया की स्क्रिनिंग, जांच, उपचार तथा अनीमिया के प्रति जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किये गये।
If you have any queries or any kind of feedback, use this Contact page to reach us directly!
Copyright By @ Dainik Reporters - 2022