सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज आज टोंक में करेंगी श्रद्धालुओं को संबोधित

Reporters Dainik Reporters
2 Min Read

टोंक। संत निरंकारी मिशन की निरंकारी सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज की प्रचार यात्रा का पडाव पावटा बूंदी के बाद आज 14 दिसंबर, बुधवार टोक मे रहेगा इस दौरान विशाल निरंकारी संत समागम स्थानीय अम्बेडकर स्टेडियम के पास, हाट बाजार ग्राउंड मैं दोपहर 11 से 2 तक आयोजित होगा। जिसमें सैकड़ों की संख्या में मौजूद निरंकारी भक्तों के जन सैलाब को सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज संबोधित करेंगी। 

 सद्गुरु के प्रवचन से पूर्व चौक सहित आसपास के क्षेत्रों से आए हुए निरंकारी वक्ताओं के द्वारा भजन विचार कविता आदि के माध्यम से निरंकारी मिशन का संदेश दिया जाएगा। 

विशाल निरंकारी समागम में यह रहेंगी सुविधाएं

निरंकारी संत समागम के दौरान विशाल पंडाल के आसपास ज्ञान कक्ष ,पानी प्याज, लंगर, प्रदर्शनी, निरंकारी साहित्य, डिस्पेंसरी, शौचालय, आदि की व्यवस्था रहेगी। 

चप्पे-चप्पे पर रहेगा निरंकारी सेवादल

निरंकारी संत समागम में व्यवस्थाओं को संभालने के लिए निरंकारी सेवादल के महिला व पुरुष नीली व खाकी वर्दी में मौजूद रहेंगे जिनकी निगरानी मैं सारी सेवाओं को अंजाम दिया जाएगा लंबी-लंबी लाइनों को लगाना डिसिप्लिन से आई हुई साध संगत को दिशा निर्देश देना यह निरंकारी सेवादल की सेवा रहेगी तो वही पांडाल के अंदर व आसपास और समागम स्थल के कई किलोमीटर के दौरान निरंकारी सेवादल चप्पे-चप्पे पर आपको नजर आएगा।

Share This Article
[email protected], Provide you real and authentic fact news at Dainik Reporter.