टोंक से गुजरी यात्रा में लगे सचिन पायलट के नारे, मुख्यमंत्री बनाने की मांग

Sameer Ur Rehman
3 Min Read

टोंक। कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा आठवें दिन सोमवार को सुबह करीब पौने सात बजे टोंक जिले में प्रवेश कर गई। टोंक जिले की सेदरी गुजरान से होकर कोटड़ी चौराहे तक गुजरी और सवाईमाधोपुर जिले में प्रवेश कर गई।

यात्रा में ग्रामीणों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी, प्रियंका गांधी जिंदाबाद के जमकर नारेबाजी की। इस दौरान ग्रामीणों ने इच्छा जताई कि राजीव गांधी के बेटे राहुल गांधी को प्रधानमंत्री बने। वहीं यात्रा में राहुल गांधी के गुरजते समय युवाओं का एक झुंड सचिन पायलट जिंदाबाद के नारे लगाए और पायलट को मुख्यमंत्री बनाने की मांग है।

महिला शक्ति पदयात्रा के नाम से टोंक की सरजमीं पर आई यात्रा में प्रियंका गांधी, प्रियंका की बेटी भी आकर्षण का केंद्र रही। राहुल और प्रियंका टोंक की सीमा में कही रुके नही। हाथ हिलाकर लोगों का अभिवादन किया। यात्रा जिले के करीब पौने तीन किमी की यात्रा करीब 45 मिनट में गुजर गई। आज की राहुल गांधी की ये यात्रा ऐतिहासिक बन गई।

आज राहुल गांधी के साथ अग्रिम पंक्ति में महिलाये रही। पहली बार अधिकांशत लोग राहुल, प्रियंका गांधी नजदीक से एक झलक पाने के लिए लोगों में होड़ सी लग गई। जिसको जहां से नजर आए , वे राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा को देखकर जिंदाबाद के नारे लगाना शुरु कर दिया। इस दौरान राहुल गांधी भी लोगों की भावना को देखते हुए कुछ बच्चों, महिला-पुरुषों से मिले।

टोंक जिले की सीमा में अपने पौने तीन किमी के सफर में राहुल गांधी ने हाथ हिलाकर लोगों का अभिवादन स्वीकार किया। यात्रा के आगे कांग्रेस के केंद्रीय नेता जयराम रमेश चल रहे थे। इनका पूर्व मंत्री नमोनारायण मीना समेत अन्य कार्यकर्ताओ ने स्वागत किया। करीब ड्स मिनट बाद राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, उनकी बेटी सुरक्षा घेरे में आई।

प्रवेश द्वार के पास उनियारा विधायक हरिश्चंद्र मीना सुरक्षा घेरे में राहुल से मिलने घुस गये तो सुरक्षा कर्मियों ने उन्हे रोक लिया। इसका पता राहुल को लगा तो उन्हे बुलाया और एक डेढ़ मिनट बातचीत की । इस मौके पर महिलाओं और पुरुषों ने राहुल गांधी के सम्मान में राजस्थानी गीत गाए। राहुल गांधी भी भीड़ को देखकर बेहद खुश नजर दिखाई दिए ।

महिलाओ से मिलने के लिए वे यकायक रुक गये। यात्रा में कांग्रेस प्रदेश प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा, राजस्व मंत्री रामलाल जाट, विधायक दिव्या मदेरणा समेत जिले के नेताओं में टोंक जिले से पूर्व मंत्री नमोनारायण मीणा, पूर्व जिला प्रमुख रामबिलास चौधरी, निवर्तमान कांग्रेस जिलाध्यक्ष लक्ष्मण गाता, पूर्व विधायक कमल बैरवा, रेल लाओ संघर्ष समिति के अध्यक्ष अकबर खान, दिनेश चौरासिया, रामस्वरुप मुकूल, सुनिल बंसल, महावीर तोगड़ा, हंसराज गाता, नईमुद्दीन अपोलो, कैलाशी मीणा, मणिन्द्र लोदी, सहित सैकड़ो कांंग्रेसजनो व भाग लिया।

Share This Article
Follow:
Editor - Dainik Reporters http://www.dainikreporters.com/