सुरक्षा जवान एवं सुपरवाईजर की भर्ती 11 से 22 मार्च तक

Sameer Ur Rehman
3 Min Read

टोंक। भारतीय सुरक्षा दस्ता परिषद,नई दिल्ली एवं ग्लोबल इण्डिया स्कील डेवलपमेट व भारत सरकार के पसारा एक्ट 2005 के तहत ग्रामीण व शहरी शिक्षित बेरोजगार नव-युवको को सुरक्षा जवान एवं सुरक्षा सुपरवाईजर के पद पर भर्ती चयन परीक्षा कार्यक्रम जिला टोंक में तहसील व शहरी क्षेत्र में आयोजित किया जा रहा है।

[Recruitment 2022: झारखंड लोक सेवा आयोग 207 पदों पर भर्ती | Ayurvedic Medical Officer Jobs]

रिजनल टेªनिंग एकेडमी, उदयपुर के भर्ती अधिकारी हिम्मतसिंह ने बताया कि 11 मार्च को पंचायत समिति टोडारायसिंह, 12 को मालपुरा, 13 को निवाई, 14 को देवली, 20 को पीपलू, 21 को उनियारा एवं  22 मार्च को टोंक जिले के समस्त अभ्यार्थी भाग ले सकते है। जिसका समय प्रातः 11 से सांय 4 बजे तक रहेगा। इस प्रक्रिया में सुरक्षा जवान के 225 पद, सुरक्षा सुपरवाईजर के 12 पद की भर्ती की जाएगी। अधिक जानकरी 9587638624 पर ली जा सकती है।

[महिला को अजनान काॅल आया हुआ प्यार, दो साल से ढूंढ रहा पति और पुलिस,प्रेमी संग राजस्थान मे मिली बच्चे के साथ]

एस.एस.सी.आई, एस.आई.एस रिजनल ट्रैनिग एकेडमी, उदयपुर के भर्ती अधिकारी हिम्मतसिंह द्वारा भर्ती स्थल पर उपस्थित रहकर सुरक्षा जवान व सुरक्षा सुपरवाईजर की भर्ती की जाएगी तथा भर्ती स्थल पर ही रजिस्ट्रेशन किया जाएगा। जो अभ्यार्थी 10 वीं पास है व लम्बाई 168 सेमी, सुपरवाईजर के लिए 12 वीं पास 170 सेमी लम्बाई, वजन 56 से 90 किलो, आयु 21 वर्ष से 36 वर्ष होनी आवश्यक है। कोरोना की दोनों वैक्सीनेशन लगवाना अनिवार्य है।

 

जिसके साथ शारीरिक रूप से स्वच्छ एवं फिजिकल फीट होना चाहिए। चयनित अभ्यार्थियो को सफलता पूर्वक प्रशिक्षण प्राप्त करने के उपरान्त 65 वर्ष तक स्थाई रोजगार प्रदान किया जाएगा। सुरक्षा जवान को 10 से 16 हजार प्रतिमाह तक वेतन व सुपरवाईजर को 14 से 20 हजार रूपये प्रतिमाह मानदेय दिया जाएगा। प्रति वर्ष वार्षिक वेतन वृद्धि, प्रमोशन, पीएफ, ईएसआईसी मेडिकल सुविधा, बोनस, इश्योरेन्स, दुर्धटना बीमा, आवास व मेस आदि की सुविधा भी दी जाएगी।

 

प्रशिक्षण के बाद भारत सरकार के ऐतिहसिक स्मारको एवं प्रतिष्ठित औधोगिक संस्थानो व मल्टीनेशनल क्षैत्रो में रोजगार प्रदान किया जायेगा। बेरोजगार युवको को रोजगार से जोडने के लिए सरकार की मुहिम को साकार करने के लिए सोशल डिस्टेन्स का ध्यान में रखकर मास्क लगाकर निम्न तिथियो में अपने मूल दस्तावेज सभी मार्कशीट की फोटो कॉपी, आधार कार्ड, दो फोटो के साथ उपस्थित होवे। भर्ती सम्बधित अधिक जानकारी के लिए www.ssciindia.com  व 9587638624 पर सम्पर्क करे।

Share This Article
Follow:
Editor - Dainik Reporters http://www.dainikreporters.com/