राजीव गांधी के बड़े फैसलो ने बदल दी आम आदमी की जिन्दगी – लक्ष्मण चौधरी गाता

liyaquat Ali
3 Min Read
टोंक जिला कांग्रेस कमेटी राजीव सभागार में पूर्व प्रधानमंत्री भारतरत्न स्व. राजीव गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण करते व

Tonk news । पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्व. राजीव गांधी की जयंती सदभावना दिवस के रुप में गुरुवार को मनाई गई और कई कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।
टोंक जिला कांग्रेस कमेटी राजीव सभागार में पूर्व प्रधानमंत्री भारतरत्न स्व. राजीव गांधी की जयंती ‘‘सदभावना दिवस‘‘ पर रुप में मनाई गई और इस मौके पर आयोजित संगोष्ठी में जिला कांग्रेस के निवर्तमान जिलाध्यक्ष लक्ष्मी चौधरी गाता ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री भारतरत्न स्व. राजीव गांधी ने 19 वीं सदी में 21 वीं सदी भारत का सपना देखा था।

सरल स्वभाव से लेकिन आधुनिक सोच और निर्णय लेने की अदभूत क्षमता वाले राजीव गांधी देश को दुनिया की उच्च तकनीकों से पूर्ण करना चाहते थे। वे बार-बार कहते थे कि भारत की एकता और अखण्डता बनाये रखने के साथ ही उनका अन्य बड़ा मकसद 21 वीं सदी के भारत का निर्माण संचार क्रांति, कम्प्यूटर क्रांति, षिक्षा का प्रसार, 18 साल के युवाओं को मताधिकार, पंचायतीराज आदि शामिल हैं। वे देश के कम्प्यूटर क्रांति के रूप में भी जाने जाते हेैं, उन्होंने अपने प्रधानमंत्री कार्यकाल में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए जिसका असर देश के विकास में देखने को मिल रहा हैं। आज हर हाथ दिखने वाला मोबाईन उन्हीं फैसलों का नतीजा हैं।

जिला कांग्रेस कमेटी टोंक कार्यालय प्रभारी जर्रार खान ने बताया कि सदभावना दिवस पर पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पुष्पांजली अर्पित की गई। इस कार्यक्रम में पूर्व विधायक कमल बैरवा, दिनेश चौरासिया, सुनील बंसल, हंसराज चौधरी गाता, मणिन्द्र बैरवा, पार्षद नीरज गुर्जर, हरेन्द्र सिंह, भागचन्द गुर्जर, मुराद गांधी, मेहमूद शाह, अजीज कुरैशी, सेवादल के अब्दुल खालिक, इम्तियाज खान, मोहन लाल मीणा, कैलाशी देवी मीणा, युसुफ यूनिवर्सल, इरशाद खान, जावेद चिश्ती, विनोद बैरवा, जमील खान, वहीदुद्वीन, अकबर खान, अनवर आदिल आदि उपस्थित थे।

सेवादल ने किया पौधारोपण


टोंक जिला कांग्रेस सेवादल द्वारा सेवादल का योद्धा लगायेगा पौधा कार्यक्रम के अन्तर्गत पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्व. राजीव गांधी की जयंती सदभावना दिवस पर गांधी पार्क टोंक व अन्य जगहों पर वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। सेवादल जिलाध्यक्ष अब्दुल खालिक खान ने बताया कि प्रदेश सेवादल अध्यक्ष हेमसिंह शेखावत के निर्देशानुसार वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें लगभग 50 पौधे गांधी पार्क टोंक व अन्य जगहों पर टोंक सेवादल कार्यकत्ताओं द्वारा लगाये गये। इस अवसर पर शहर ब्लॉक अध्यक्ष इरशाद खान, शौकत हुसैन, मोहन शर्मा, राजा खान, राहुल बैरवा, वहीदुद्धीन, सादिक खान, अकबर खान, रफी खान आदि उपस्थित रहें।



Share This Article
Follow:
Sub Editor @dainikreporters.com, Provide you real and authentic fact news at Dainik Reporter.