ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अलीगढ़-उनियारा द्वारा राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी का जन्म दिवस हर्षोल्लास से मनाया

liyaquat Ali
1 Min Read

अलीगढ़ / उनियारा, (शिवराज मीना)। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अलीगढ़-उनियारा द्वारा ब्लॉक कांग्रेस कार्यालय उनियारा में ब्लॉक अध्यक्ष एडवोकेट एम. लईक खान के नैतृत्व में ब्लॉक के कांग्रेस पदाधिकारियों व वरिष्ठ कार्यकर्ताओं ने अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी का जन्मदिन बड़े ही धूमधाम से केक काटकर मनाया। सभी पदाधिकारियों ने राहुल गांधी के जीवन चरित्र पर प्रकाश डालते हुये उनके जीवन में लम्बी उम्र की कामना कर लड्डू बांटकर खुशियां जाहिर की तथा कार्यकर्ताओं ने गौशाला में पहुंचकर गायों को चारा डाला।


इस मौके पर ब्लॉक अध्यक्ष एम. लईक खान, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष परशुराम मीणा, जिला सचिव गोविंद शर्मा, चंद्रजीतसिंह नरुका, रामेश्वर मीणा पागड़ी, उम्मेदसिंह नरुका, वकील अहमद, प्रहलाद सैनी, कजोड़मल, मुकेश गुर्जर सम्पत मीणा, कमलेश योगी सहित ब्लॉक के कई कांग्रेसी कार्यकर्ता मौजूद थे।

इसी प्रकार उनियारा शहर कांग्रेस द्वारा भी राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी का जन्म दिवस मनाया गया।

बाईक चोरी के आरोपित को पकडऩे गई पुलिस पर हमला,हमले में एक युवक की मौत जान बचाकर भागे पुलिसकर्मी

Share This Article
Follow:
Sub Editor @dainikreporters.com, Provide you real and authentic fact news at Dainik Reporter.
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *