पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे व सांसद दुष्यंत सिंह के खिलाफ पोस्टर लगा बदनाम करने का कुत्सित प्रयास भाजपा नेताओं ने निंदा की

liyaquat Ali
2 Min Read

Tonk News। भाजपा नेताओं ने भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे व सांसद दुष्यंत सिंह के खिलाफ पोस्टर को राजे को बदनाम करने का कुत्सित प्रयास बताते हुए इस घृणित कृत्य की निंदा की।

टोंक-सवाईमाधोपुर सांसद सुखबीर सिंह जौनापुरिया, पूर्व मंत्री राजस्थान सरकार प्रभुलाल सैनी, , पूर्व विधायक टोंक अजीत सिंह मेहता, पूर्व विधायक देवली उनियारा राजेन्द्र गुर्जर, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष गणेश माहुर, जिला प्रमुख टोंक सत्यनारायण चौधरी , पूर्व सभापति लक्ष्मी जैन, जिला महामंत्री दीपक संगत, मंडल अध्यक्ष टोंक राजेश शर्मा ,शैलेंद्र जैन, पूर्व प्रधान टोंक खेमराज मीणा, जिला उपाध्यक्ष राधेश्याम डोई, बेणी प्रसाद जैन, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष बीना छामुनिया, जिला मंत्री रमेश गढ़वाल,राहुल शर्मा ने कहा कि झालावाड़ ही नही बल्कि राजस्थान में वसुंधरा राजे की बढ़ती लोकप्रियता से भाजपा विरोधी मानसिकता के लोग बौखला गए है,जिन्होंने बदनाम करने की नियत से ऐसे पोस्टर लगाए है।

जब कि पूर्व मुख्यमंत्री राजे न केवल झालावाड़ बल्कि राजस्थान की जनता को परिवार मानते हुए सभी जिलों में प्रमुख कार्यकर्ताओ से दूरभाष से संपर्क साध करके कोरोना महामारी जैसे विकट हालातो में में भी जनता की मुसीबतों को ही नही समझा बल्कि सुध भी ली। भाजपा नेताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी,केंद्र सरकार की एडवायजरी की व लॉक डाउन की पूरी तरह से पालना की है।

उन्होंने कहा कि ऐसी विकट हालातो में भी वसुंधरा राजे ने केंद्र सरकार की और से राज्य को हर संभव मदद में पीछे नही रही। भाजपा नेताओं ने कहा है कि वसुंधरा राजे का कार्यकाल राजस्थान के इतिहास में स्वर्णयुग कहा जाता है। जिस समय उनका जनता से सीधा संबंध होता था,आज भी उनकी कार्यशैली की जनता ही नही विपक्ष भी प्रशंसा करता है। भाजपा नेताओं ने कहा कि भाजपा विरोधी लोगो की साजिश सफल नही होगी।

Share This Article
Follow:
Sub Editor @dainikreporters.com, Provide you real and authentic fact news at Dainik Reporter.