अवैध रूप से मछलियों का शिकार
अलीगढ़ / बनेठा, (शिवराज मीना)। उपखण्ड क्षैत्र की बनेठा थाना पुलिस ने ईसरदा काॅपर डेम मार्ग पर शनिवार दोपहर मछलियों का अवैध शिकार कर ला रहे एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 5 किलो मृत मछलियों को जब्त किया है।
बनेठा थाना प्रभारी मुकेश कुमार यादव ने बताया कि शनिवार सुबह किसी मुखबिर के द्वारा ईसरदा कॉपर डेम पर मछलियों का अवैध शिकार करने की सूचना मिली
जिस पर थाना पुलिस के हैड कांस्टेबल कैलाशचंद मौके पर रवाना हुए और ईसरदा डेम रोड से अवैध रूप से मछलियों का शिकार कर लाते टोंक के बहीर निवासी उमरशाह खां पुत्र मुन्नवर खान को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 5 किलो मृत मछलियों को जब्त किया गया है।