हजारों लोगों ने ईद की नमाज अदा कर मुल्क में अमन-चैन की दुआ मांगी

liyaquat Ali
2 Min Read

टोंक (फ़िरोज़ उस्मानी)। माहे रमजान माह के रोजे पूरे होने के बाद भाई चारें का प्रतिक ईदुल फितर का त्यौहार आज जिले भर मे मुस्लिम भाईयों ने उत्साह पूर्वक मनाया। ईद के मौके पर ईदगाह में हिन्दु भाईयों , नेताओं व प्रशासनीक अधिकारियो ने मुस्लिम भाईयों को गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी। इस अवसर पर ईदगाह में 8.45 बजे व शाही जामा-मस्जिद में 9. 15 पर ईद की नमाज़ अदा हुई। शहर की अन्य मस्जिदों मे हजारों की संख्या मे मुस्लिमों ने ईद की नमाज अदा कर अल्लाह का शुक्र अदा किया। नमाज अदा कराने से पूर्व मौलवी मो. सईद साहब ने अपने संदेश में इस्लाम के सिंद्धातों की राह पर चलने का आव्हान किया। साथ ही देश मे अमन-औ-चैन की दुआ करी। नमाज़ के बाद प्रशासनीक अधिकारियों ने भी मुस्लिम भाईयों को गले मिलकर ईद की मुबारक बाद दी। इस मोके पर शहर के गली मोहल्लों मे खिलोनों व मिठाईयों की दुकानें सजाई गई।

https://youtu.be/6jZEEGMRsno

 

ईदगाह की नमाज़ के पश्चात शहर की जामा मस्जिद, काफला मस्जिद मे लोगां ने सडक़ों तक पर नमाजें अदा करी। पुलिस की जगह-जगह चाक-चौबंद व्यवस्था रही। हिन्दु भाईयों ने मुस्लिम भाईयों के घरों पर जाकर गले मिलकर व मोबाईलों पर ईद की मुबारक बाद दी तथा टोंक की विशेष स्वीट डिश सिवैयां खाकर आन्नद लिया। ईदगाह मे नमाज के बाद शहर काजी को शाही ईनाम देकर उनका सम्मान किया।

जेल में बंदियों ने भी पड़ी नमाज़

रोटरी क्लब बनास के चार्टर प्रसिडेंट अमीर अहमद सुमन ने जानकारी देते हुए बताया कि आज टोंक बंदीगृह(जेल) में 27 मुस्लिम बंदियों ने ईद की नमाज़ पड़ी। यहाँ ईद की नमाज़ बहीर के काज़ी इमामुद्दीन ने अता कराई । इसी के साथ ही बनास रोटरी क्लब द्वारा कैदियों को मिठाई वितरित की गई। इस मौके पर बंदीगृह के अधीक्षक श्यामलाल मीणा, जेलर सत्यनारायण शर्मा, डिप्टी जेलर रामदयाल आदि मौजूद थे।

Share This Article
Follow:
Sub Editor @dainikreporters.com, Provide you real and authentic fact news at Dainik Reporter.
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *