
Tonk news(फ़िरोज़ उस्मानी)। राजस्थान पुलिस द्वारा महिला सुरक्षा एवं सम्मान के लिए ऑपरेशन आवाज़ का आगाज़ किया गया है। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को कानूनी रूप से सजग करना है। इसके तहत आज कलेक्ट्रेट सभागार में जिला कलेक्टर गौरव अग्रवाल व जिला पुलिस अधीक्षक ओम प्रकाश ने आवाज़ नामक अभियान का शुभारंभ किया।
इस अभियान में महिलाओं के बढ़ते अपराध रोकने की मुहिम शुरू की गई है। इसका मुख्य उद्देश्य महिलाओं व बालिकाओं को कानूनी जानकारी देकर सजग करने का प्रयास किया जाएगा। जिससे कि राज्य में बढ़ रहे महिला अपराधों पर अंकुश लगाना है। इस कार्यक्रम में ज़िले के सभी वृत्ताधिकारी, उपखंड अधिकारी, अति ज़िला मजिस्ट्रेट, समाज कल्याण अधिकारी, महिला व बाल विकास, बाल कल्याण, सखी सेंटर,चाइल्ड लाइन, आंगनवाड़ी व नर्सिंग स्टॉफ अधिकारी मौजूद रहे।