टोंक। विधानसभा में प्रतिपक्ष नेता टीकाराम जूली ने कहा कि प्रदेश में भाजपा सरकार ने आने के बाद सबसे पहले बेरोजगारों पर वार किया है। उन्होंने कई संविदा की नौकरियों को बंद किया है। टीकाराम रविवार को टोंक आए थे।
सूर्य नमस्कार पर बोले
उन्होंने पत्रकारों के सूर्य नमस्कार के सवाल पर कहा कि भाजपा सरकार ने नई-नई परीपाटी शुरू की है। हमें ऐतराज नहीं है। लेकिन इनकी नीति सही होने चाहिए।
सूर्य नमस्कार के साथ शिक्षा पर ध्यान देना होगा। उन्होंने तात्कालीन कांग्रेस सरकार ने प्रदेश के गांव-शहर के बच्चों को अंग्रेजी शिक्षा देने के लिए महात्मा गांधी अंग्रेजी विद्यालय शुरू किए हैं।
अब भाजपा ने शिक्षा में सुधार के स्थान पर सूर्य नमस्कार पर जोर दे रही है। हमें इससे ऐतराज नहीं है, लेकिन शिक्षा पर भी तो सरकार दें। उस पर कोई नीति नहीं बनाई जा रही है। जल जीवन मिशन पर टीकाराम ने कहा कि इस पर ईडी या अन्य एजेंसी लगी है।
तो इसका घोटाला भाजपा सरकार क्यों उजागर नहीं कर रही है। बस गोविंद सिंह डोटासरा, धर्मेन्द्र राठौड, महेश जोशी, और राजीव अरोडा के घर ईडी के छापे डाले गए। इसमें अगर घोटाला होता तो भाजपा उसे सामने लाती, लेकिन ऐसा कुछ निकला ही नहीं।
आर आर तिवाड़ी पर बोले
जयपुर जिलाध्यक्ष व हवा महल विधानसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी रहे आर.आर. तिवारी के जयचंद वाले बयान पर टीकाराम ने कहा कि उन्होंने जयचंद किसे कहा है, यह तो तो तिवारी ही बताए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस मजबूत पार्टी है।
हर बूथ पर उसका कार्यकर्ता है। फिर भी कहीं ना कहीं कोई गलती हुई है तो ऐसे लोगों को चिह्नित करना चाहिए। ताकि पार्टी उन पर कार्यवाही करे। उन्होंने कहा कि राम मंदिर का मुद्दा सिर्फ राजनीति फायदा उठाने वाला है। दरअसल टीकाराम जूली रविवार सुबह हिंडोली जा रहे थे।
ये रहें मौजूद
इस दौरान उनका टोंक में कांग्रेस युवा नेता हंसराज गाता, शब्बीर अहमद, राजेन्द्र गोयल, अक़बर खान,निसार अहमद, जेबा खान, सरताज अहमद, राजीव बंसल, अख्तर सुलेमान, शैलेष गुर्जर, अहसान बाबा, फरीद भाई टोपी , फिरोज़,फिरोज़ पार्षद, आदि सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया।
सचिन पायलट पर बोले विधानसभा प्रतिपक्ष नेता
टीकाराम ने कहा कि सचिन पायलट हमारे नेता है। उनकी लोकसभा चुनाव में भागीदारी रहेगी। मतभेद के सवाल पर टीकाराम ने कहा कि पार्टी में कोई मतभेद नहीं है। पायलट पूर्ण रूप से भागीदारी निभा रहे हैं। अभी उनके पास छत्तीसगढ़ की जिम्मेदारी है। वे लोकसभा में भी आएंगे।