जंगल से भटकती नील गाय शहर में आने से मची अफरा तफरी

liyaquat Ali
1 Min Read

वन विभाग की टीम ने लोगों की मदद से उसे पकड़ा और जंगल में सुरक्षित छोड़ दिया

 

टोंक( फ़िरोज़ उस्मानी)। एक नील गाय जंगल से भटकती हुई आज शहर में घुस आई। इसके चलते शहर में अफरा तफरी मच गई। गनीमत ये रही कि इस अफरा तफरी में कोई हादसा नही हुआ। कड़ी मशक्कत के बाद लोगों ने उसे एक स्थान पर बंद कर कर वन विभाग को सूचना दी। लोगों की मदद नील गाय को पकड़ कर जंगल मे सुरक्षित छोड़ दिया गया।

अचानक आज दोपहर में एक नील गाय भटकती हुई ताल कटोरा क्षेत्र में घुस गई। नील गाय को देखकर क्षेत्र में अफरा तफरी मच गई। अफरा तफरी में नील गाय इधर उधर दौड़ने लगी। कुछ लोगों ने उसे पकड़ने के प्रयास भी किए।

इसी अफरा तफरी के बीच वो बग्गी खाना क्षेत्र के जीएसएस में घुस गई। लोगों ने मौका देख उसे वही बंद कर दिया। देखते ही देखते वहाँ हज़ारो लोगों की भीड़ जमा हो गई। लोगों ने नील गाय को चारा और पानी डाला। इसी बीच सूचना पाकर मौके पर पहुँची वन विभाग की टीम ने लोगों की मदद से उसे पकड़ा। और जंगल में सुरक्षित छोड़ दिया।

Share This Article
Follow:
Sub Editor @dainikreporters.com, Provide you real and authentic fact news at Dainik Reporter.
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *