मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की अच्छी सेहत की दुआं लिए उठे हज़ारों हाथ, पढ़वाया आयतें करीमा,

Firoz Usmani
2 Min Read

Tonk News (फ़िरोज़ उस्मानी)। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की अच्छी सेहत तंदुरुस्ती की दुआं के लिएगरीब नवाज इंस्टीट्यूट ऑफ इस्लामिक स्टडीज टोंक राजस्थान के तत्वावधान में आयते करीमा पढ़ा गया।मुख्यमंत्री के सफल ऑपरेशन के लिए अल्लाह ताला का शुक्रिया अदा किया गया,कांग्रेस नेता गांधीवादी मुजीब आजाद ने बताया कि गुलजारबाग में आयोजित मजलिस में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की मुकम्मल सेहतयाबी के लिए दुआएं खैर की गई।

संवेदनशील मुख्यमंत्री गहलोत के साथ करोड़ों लोगों की दुआऐ है, राज्य की खुशहाली के लिए और कोरोना संकट के समय में बेहतरीन कुशल प्रबंधन से आम जनता के स्वास्थ्य का ख्याल रखने वाले अशोक गहलोत ने अपने स्वास्थ्य की परवाह किए बगैर राजस्थान की आवाम के लिए लगन और मेहनत के साथ कार्य किया और अपना फर्ज निभाते हुए उनकी तबीयत नासाज हो गई,

गहलोत पीड़ित शोषित गरीब जनता के दर्द को समझने वाले ऐसे जनप्रतिनिधि हैं जिनसे लोगों का दिली जुड़ाव है, तबीयत नासाज की खबर से चिंतित नागरिक उनकी हिफाजत और सेहतयाबी की दुआ करते हैं, उन्होंने कहा कि देश में नफरत की सियासत के खिलाफ मजबूती के साथ खड़े होने वाले राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का व्यक्तित्व राष्ट्र एवं प्रदेश के लिए समर्पित हैं

,मुख्यमंत्री को गरीबो हमदर्द बताया। इस अवसर पर जागरूक नागरिकों प्रबुद्धजनों,नवयुवकों ने शिरकत कीl साथ ही दुनिया से कोरोना महामारी की संभावित तीसरी लहर से आम आवाम की हिफाजत के लिए दुआ की गई।

Share This Article
Follow:
Firoz Usmani Tonk : परिचय- पत्रकारिता के क्षेत्र में पिछले 15 वर्षो से संवाददाता के रूप में कार्यरत हुंॅ, 9 साल से राजस्थान पत्रिका ग्रुप के सांयकालीन संस्करण (न्यूज़ टुडे) में जिला संवाददाता के रूप से कार्य कर रहा हंू। राजस्थान पत्रिका न्यूज़ चैनल में भी अपनी सेवाएं देता रहा हूं। एवन न्यूज चैनल में भी संवाददाता के रूप में कार्य किया है। अपने पिता स्व. श्री मुश्ताक उस्मानी के सानिध्य में पत्रकारिता की क्षीणता के गुण सीखें। मेरे पिता स्व.श्री मुश्ताक उस्मानी ने भी 40 वर्षो तक पत्रकारिता के क्षैत्र में कार्य किया है। देश के कई बड़े न्यूज़ पेपर से जुड़े रहे। 10 वर्ष दैनिक भास्कर में ब्यूरों चीफ रहें।