पेंशन एवं पालनहार योजना का लाभ अधिकाधिक लोगों को मिले – चिन्मयी गोपाल

Sameer Ur Rehman
2 Min Read

टोंक। टोंक जिला कलेक्टर चिन्मयी गोपाल ने शुक्रवार को कलेक्ट्रेट परिसर में भारत निर्माण राजीव गांधी सेवा केन्द्र में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सभी ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों के साथ पेंशन, पालनहार एवं वैक्सीनेशन की प्रगति की समीक्षा की।

More and more people should get the benefit of pension and Palanhar scheme - Chinmayi Gopal
जिला कलेक्टर ने कहा कि राज्य सरकार के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग की पेंशन एवं पालनहार योजना का लाभ देने के लिए जिले में जरूरतमंद, वृद्ध, एकलनारी, परित्यक्ता, विधवा, दिव्यांग लोगों को अधिकाधिक चिन्हित करने की आवश्यकता है।

उन्होंने इसके लिए ग्राम पंचायत स्तर के कार्मिकों को एक्टिव कर सर्वे कराने पर जोर दिया। जिला कलेक्टर ने उपखण्ड अधिकारियों को इस सर्वे कार्य की निरंतर मॉनिटरिंग करने के निर्देष दिए, ताकि यह कार्य त्वरित गति से हो सके। इस कार्य में लापरवाही बरतने वाले कार्मिकों के विरूद्ध कठोर कार्यवाही अमल में लाई जाएं।

जिला कलेक्टर ने कोविड वैक्सीनेशन में 60 प्लस के लोगों को प्रिकॉषन डोज लगवाने के लिए सभी एसडीओ एवं बीसीएमएचओ को विशेष अभियान चलाकर कार्य करने के लिए निर्देशित किया। उन्होंने ब्लॉक वाईज वैक्सीनेशन प्रगति की समीक्षा की। मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना में अधिकाधिक लोगों को जोडने के लिए चिकित्सा विभाग को आईईसी गतिविधियां आयोजित करने के निर्देश दिए। जिससे लोगों की इस योजना के प्रति समझ बन सके।
वीसी में मुख्य कार्यकारी अधिकारी देशल दान, उपखण्ड अधिकारी टोंक गिरधर, सीएमएचओ डॉ.अशोक कुमार यादव भी मौजूद थे।

Share This Article
Follow:
Editor - Dainik Reporters http://www.dainikreporters.com/