15 वर्ष से ऊपर के वयस्क हो रहे है नशे के आदि
स्मैक चरस गांझे की हो रही हे खफत
सबूत का हवाला दे कर पुलिस झाड़ देती हे अपना पल्ला
अब तो दूनी में ही बिकने लग गया हे नशे का सामान
ए एसपी ऑफिस तक पहुँच चूँकि हे सुचना लेकिन नहीं हो रही कोई कार्यवाही
दूनी में नशे की लत ने युवाओं को बना दिया चोर, घर के गहनों से लेकर मंदिरों की दानपेटियों पर हाथ साफ कर रहे नशेड़ी, महिलाएं एकजुट, बाजार बंद की धमकी
दूनी में नशे की लत ने युवाओं को बना दिया चोर, घर के गहनों से लेकर मंदिरों की दानपेटियों पर हाथ साफ कर रहे नशेड़ी, महिलाएं एकजुट, बाजार बंद की धमकी
दुनी (हरि शंकर माली)। कस्बे के युवकों में नशे की लत धीरे-धीरे बढ़ती जा रही है। नशे की लत के अब तक सैकडो़ युवक शिकार हो चुके हैं। युवक नशीली चीजें खरीदने के लिए अब घर के बर्तन, जेवरात, गैस सिंलेडर, अनाज तक बेचने लगे हैं। इससे अाक्रोशित महिलाएं सोमवार को लामबंद होकर नशीले पदार्थ बेचने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर दूनी थाने जा पहुंची।
नशीले पदार्थ बेचने वालों को गिरफ्तार कर रोकथाम की मांग की। महिलाओं का गुस्सा देखते ही बनता था। महिलाओं ने पुलिस को चेतावनी दी कि समय रहते नशे के सौदागरों के खिलाफ कार्रवइ्र नहीं की तो मजबूरन बाजार बंद कराएंगे। दूनी-सरोली मार्ग पर चक्का जाम कर थाने का घेराव व धरना-प्रदर्शन करने को मजबूर होना पडेगा।
दूनी युवकों में बढती नशे की लत पर काबू पाने व युवकों द्वारा गहनें, जेवरात, घरेलू सामान बेचने से परेशान महिलाए लामबंद हो गई। और रविवार को दूनी थानाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर कार्यवाही की मांग की।
महिलाओं के साथ मारपीट करते हैं
तहसील मुख्यालय की महिला रामी बाई, रेहना बानो, रोशनी, कमला, रेखा, नोरती, दूर्गा, पार्वती, सावित्री, सुनीता सहित महिलाओं ने थानाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर बताया कि कस्बे के युवकों में दिनों दिन अफीम, गांजा, स्मैक, चरस की लत के शिकार हो चुके है। नशे के शिकार युवक घर में महिलाओं के साथ मारपीट करते है। इतना ही नहीं पैसा नहीं देने पर वे घर के जेवरात, गैस सिलेंडर, बर्तन, गेंहू के अलावा औरतों के कपडे़ तक चुराकर बेचने लग गए हैं।
इससे उनका घर का खर्चा उठाना भी भारी हो गया है। नशेडियों पर एक नजर डाली जाए तो कस्बे में अब तक लगभग चार युवक नशे की लत के शिकार हो गए है। कई युवक तो मंदिरों से गेंहू, घी, अगरबत्ती, मंदिरों में लगे त्रिशुल, दानपेटिया तक को चुराने लग गए है। महिलाएं रविवार को जुलूस के रुप में थाने पहुंची।
कहां से आती हैं नशे की पुडि़या
जानकारी के अनुसार कस्बे में इस कारोबार का गिरोह सक्रीय है। यहां टोंक के अलावा नैनवां, अंता,बारां,कोटा, झालावाड आदि जिलों व कस्बों से लोग स्मैक, अफीम आदि नशे की सामग्री बैचने आते है। इसके बावजूद पुलिस की सख्ती नहीं होने से यह कारोबार फल-फूल रहा है।
समय पर होती है कार्रवाई
एएसआई बालकिशन शर्मा का कहना है कि समय-समय पर नशेडियों के खिलाफ अभिान चलाया जाता है। रविवार को छह जनों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। दो को गिरफ्तार कर लिया है। चार की तलाश की जा रही है।