महंगाई के विरोध में टोंक कांग्रेस की साइकिल यात्रा,केंद्र सरकार का जताया विरोध

Firoz Usmani
2 Min Read

Tonk News (फ़िरोज़ उस्मानी)। कांग्रेस आलाकमान के निर्देशानुसार देशभर के प्रदेशों में कांग्रेस महंगाई के मुद्दे को बड़े जोर-शोर से उठा रही है। इसी के तहत टोंक में भी आज टोंक ज़िला कांग्रेस कमेटी पदाधिकारियों ने आज केंद्र की भाजपा सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया।

पेट्रोल, डीज़ल व रसोई गैस के बढ़ते दामों व अनियंत्रित होती महंगाई को लेकर साइकिल यात्रा निकाल कर विरोध जताया। ये साइकिल यात्रा व ऊंट गाड़ियों पर सवार होकर शहर के विभिन्न चौराहों से होते हुए घन्टा घर पहुची।

जहां केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर अपना आक्रोश प्रकट किया। कांग्रेसी नेताओं ने बताया कि देशभर में बढ़ती महंगाई ने आमजन की कमर तोड़ कर रख दी है। कोरोना के साथ साथ महंगाई से लोग त्रस्त है। पेट्रोल डीजल व रसोई गैस के साथ साथ खाद्यय प्रदार्थों के दाम आसमान छू रहे है।

इसको लेकर आमजन में रोष है। महिला कांग्रेस की प्रदेश उपाध्यक्ष जैबा खान नें महिला की पीड़ा व्यक्त करते हुए कहा कि घर परिवार ओर रसोई चलाना दूभर हो गया है। रसोई गैस की कीमतें दीनों दिन बढती जा रही हैं

भाजपा की कथनी ओर करनी में अन्तर है जो भाजपा 300 से 350 की रैट होनें पर गैस सिलेण्डर वृद्धि पर आक्रोश व्यक्त करनें के लिए सड़को पर उतर आती थी,

आज 860 रूपये की रसोई गैल सिलेण्डर होनें पर भी चुप्पी साधे हुए है। इस दौरान हंसराज गाता, पूर्व जिला अध्यक्ष महिला कांग्रेस जैबा खान, पार्षद कमर, शिक्षक कांग्रेस नेता मास्टर मेहमूद शाह,

पूर्व शहर अध्यक्ष तुराब अली, फरीद टोपी वाले, सुभाष मिश्रा, हरिराम गूर्जर, कांग्रेस जिला प्रवक्ता जर्रार खान मौजूद रहे।

Share This Article
Follow:
Firoz Usmani Tonk : परिचय- पत्रकारिता के क्षेत्र में पिछले 15 वर्षो से संवाददाता के रूप में कार्यरत हुंॅ, 9 साल से राजस्थान पत्रिका ग्रुप के सांयकालीन संस्करण (न्यूज़ टुडे) में जिला संवाददाता के रूप से कार्य कर रहा हंू। राजस्थान पत्रिका न्यूज़ चैनल में भी अपनी सेवाएं देता रहा हूं। एवन न्यूज चैनल में भी संवाददाता के रूप में कार्य किया है। अपने पिता स्व. श्री मुश्ताक उस्मानी के सानिध्य में पत्रकारिता की क्षीणता के गुण सीखें। मेरे पिता स्व.श्री मुश्ताक उस्मानी ने भी 40 वर्षो तक पत्रकारिता के क्षैत्र में कार्य किया है। देश के कई बड़े न्यूज़ पेपर से जुड़े रहे। 10 वर्ष दैनिक भास्कर में ब्यूरों चीफ रहें।