क्रॉस वोटिंग के फेर में फंसी भाजपा ने गंवाया टोंक सीआर, डीआर में भी हुआ भीतरघात

Firoz Usmani
2 Min Read

Tonk News (फ़िरोज़ उस्मानी)। सीआर डीआर मतदान में हुई क्रॉस वोटिंग ने भाजपा का टोंक प्रधान बनते बनते रह गया। हालांकि भाजपा ज़िला प्रमुख बनाने में ज़रूर कामयाब रही। लेकिन यहां भी एक वोट के रूप में भीतरघात का सामना करना पड़ा है। कहीं न कहीं भाजपा की अच्छी रणनीति के दावों की पोल भी खुलती दिखाई दी। ज़िला प्रमुख पद पर भाजपा की सरोज बंसल को 14 ही मत पड़े, तथा कांग्रेस की गलकु देवी को 11 मत पड़े। जबकि ज़िला परिषद के चुनाव मतदान में 25 सीटों में से भाजपा को 15 सीटें हासिल हुई थी। और 10 सीटें कांग्रेस के पाले में गई थी।

भीतरघात के चलते एक कॉसिंग वोट का सामना करना पड़ा। लेकिन एक क्रॉस वोटिंग के बावजूद भी भाजपा सरोज बंसल को ज़िला प्रमुख बनाने में सफल हुई। इसी तरह प्रधान के लिए हुए मतदान में भाजपा की कुसुम गुर्जर को 8 व कांग्रेस की सुनीता फागणा को 11 मत पड़े। जिसके कारण तीन वोटों से कांग्रेस की सुनीता फागणा ने टोंक प्रधान पद पर आसीन हुई।

जबकि टोंक पंचायत समिति की 19 सीटों पर हुए चुनाव में भाजपा 9 व कांग्रेस को 7 वार्डों पर जीत हासिल हुई थी। तथा 3 निर्दलीयों ने बाजी मारी थी। लेकिन प्रधान के लिए हुए मतदान में भाजपा की कुसुम गुर्जर को 8 व कांग्रेस की सुनीता फागणा को 11 वोट पड़े है। यहां भी भाजपा को एक वोट की क्रोस वोटिंग के चलते भीतरघात का सामना करना पड़ा। तथा कांग्रेस को 3 निर्दलीय उम्मीदवारों का साथ भी मिला। कुल मिलाकर भाजपा में हुए भीतरघात के चलते टोंक प्रधान की सीट गंवानी पड़ी है।

Share This Article
Follow:
Firoz Usmani Tonk : परिचय- पत्रकारिता के क्षेत्र में पिछले 15 वर्षो से संवाददाता के रूप में कार्यरत हुंॅ, 9 साल से राजस्थान पत्रिका ग्रुप के सांयकालीन संस्करण (न्यूज़ टुडे) में जिला संवाददाता के रूप से कार्य कर रहा हंू। राजस्थान पत्रिका न्यूज़ चैनल में भी अपनी सेवाएं देता रहा हूं। एवन न्यूज चैनल में भी संवाददाता के रूप में कार्य किया है। अपने पिता स्व. श्री मुश्ताक उस्मानी के सानिध्य में पत्रकारिता की क्षीणता के गुण सीखें। मेरे पिता स्व.श्री मुश्ताक उस्मानी ने भी 40 वर्षो तक पत्रकारिता के क्षैत्र में कार्य किया है। देश के कई बड़े न्यूज़ पेपर से जुड़े रहे। 10 वर्ष दैनिक भास्कर में ब्यूरों चीफ रहें।