कृषि कानून वापसी पर टोंक कांग्रेस ने आतिशबाज़ी कर बताया सत्य की जीत

Firoz Usmani
1 Min Read

टोंक (फ़िरोज़ उस्मानी)। प्रधानमंत्री मोदी ने आज किसानों के तीन कृषि कानूनों को वापस लेने की घोषणा की है। प्रधानमंत्री के उस ऐतिहासिक फैसले के बाद ज़िलेभर के किसानों में हर्ष का माहौल है। तीनों कृषि कानूनों की वापसी की घोषणा के बाद आज टोंक युवा कांग्रेस नेता हँसराज चौधरी गाता के नेतृत्व में आतिशबाज़ी कर अपनी खुशी प्रकट की। कांग्रेस नेताओं ने इसे अपनी पार्टी की जीत बताया।

कांग्रेस नेताओं ने संसद सत्र में पास कर जल्द से जल्द कानूनों को वापस लेने की बात कही। दरअसल पिछले एक वर्ष से देशभर के किसान तीन कृषि कानूनों का विरोध कर रहे है। जिसमे कई किसान भी शहीद हो गए है।

इसके बाद आज मोदी सरकार बैकफुट पर आई। प्रधानमंत्री मोदी ने तीनों कृषि कानूनों को वापस लेने की घोषणा की है। इसी महीने की संसद सत्र में तीनों कृषि कानूनों को रिपिल करने की बात कही है। जिसको लेकर किसानो ने इसे सत्य की जीत बताया है।

इस दौरान महासचिव सुनील बंसल, सेवादल अध्यक्ष अब्दुल खालिद, ब्लॉक अध्यक्ष अजीज कुरेशी,पूर्व जिला प सदस्य मनिंदर लोधी, मोहन मीना, नईम अपोलो सहित सभी कांग्रेसी मोजुद रहे।

Share This Article
Follow:
Firoz Usmani Tonk : परिचय- पत्रकारिता के क्षेत्र में पिछले 15 वर्षो से संवाददाता के रूप में कार्यरत हुंॅ, 9 साल से राजस्थान पत्रिका ग्रुप के सांयकालीन संस्करण (न्यूज़ टुडे) में जिला संवाददाता के रूप से कार्य कर रहा हंू। राजस्थान पत्रिका न्यूज़ चैनल में भी अपनी सेवाएं देता रहा हूं। एवन न्यूज चैनल में भी संवाददाता के रूप में कार्य किया है। अपने पिता स्व. श्री मुश्ताक उस्मानी के सानिध्य में पत्रकारिता की क्षीणता के गुण सीखें। मेरे पिता स्व.श्री मुश्ताक उस्मानी ने भी 40 वर्षो तक पत्रकारिता के क्षैत्र में कार्य किया है। देश के कई बड़े न्यूज़ पेपर से जुड़े रहे। 10 वर्ष दैनिक भास्कर में ब्यूरों चीफ रहें।