मंहगाई डायन खाये जात है..

पेट्रोल व डीज़ल की कीमत को लेकर कांग्रेसियों का प्रदर्शन
टोंक। (फिरोज़ उस्मानी)। मोदी तेरी ताना-शाही नही चलेगी, मंहगाई डायन खाये जात है। सरकार के खिलाफ कांग्रेसियों की नारेबाजी से बुधवार को जिला कलेक्ट्रेट गूंज उठा। दिन ब-दिन बढ़ रही महंगाई व देश में पेट्रोल व डीज़ल के बढते दामों को लेकर आज जिला कांग्रेस कमेटी टोंक ने सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। जिला कलेक्ट्रेट में सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

मंहगाई डायन खाये जात है..
बुधवार को जिले के कांग्रेसी पेट्रोल व डीजल के दामों में भारी बढ़ोतरी को लेकर डाक बगंले में इकट्ठा हुए। यंहा से रैली के रूप में नारैबाजी करते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचे। विरोध के रूप में कांग्रेसी ऊंट गांडिय़ों पर बैठ कर आए थे। कलेक्ट्रेट पहुंचकर जमकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर विरोध प्रकट किया। पूर्व केन्द्रीय वित्तराज्य मंत्री नमोनारायण मीणा ने बताया कि देश की सरकार तानाशाही पर उतर आई है।

https://youtu.be/SN5EezY2hpg

अपनी मनमर्जी आमजन पर थौप रही है। मंहगाई की मार से लौग त्रस्त है। पेट्रोल व डीज़ल के दाम आसमान छू रहे है। मंहगाई के कारण गरीब किसान आत्महत्या करने पर मजबूर है। आमजन भाजपा की सरकार से उब गए है। इस मौके पर कांग्रेस जिला अध्यक्ष लक्ष्मण चौधरी गाता, पूर्व जिलाध्यक्ष रामविलास चौधरी, प्रदेश सचिव प्रंशात बैरवा, प्रदेश संयोजक सऊद सईदी,  देहात ब्लॉक अध्यक्ष रामसिंह मुकूल, डा. विक्रम सिंह गुर्जर, पारस मोंटी, मणिन्द्र लोदी, हंसराज चौधरी गाता, पंडित शैलेन्द्र शर्मा, युसूफ युनिवर्सल, लईक खान, आशा नामा, निवाई प्रधान चन्द्रकला गुर्जर, जसराज मीणा, दशरथ सिंह नोहटा आदि शामिल थे।

मंहगाई डायन खाये जात है..