भारत जोड़ों यात्रा का लिखा जायेगा देश में स्वर्ण अक्षरों में इतिहास – हरसहाय यादव

Sameer Ur Rehman
4 Min Read

टोंक ।  राजस्थान प्रदेश कांग्रेस अन्य पिछड़ा वर्ग (ओ.बी.सी.) विभाग के प्रदेशाध्यक्ष हरसहाय यादव ने कहा कि भाजपा ने केन्द्र में सत्ता पाने के लिए देश की जनता से जो लुभावने वादे किए वो झूमले वादे साबित हुए है, आज जनता महंगाई और बेरोजगारी की मार से त्रस्त है।

कांग्रेस ओबीसी विभाग के प्रदेशाध्यक्ष  हरसहाय यादव शनिवार को कांग्रेस के राष्ट्रीय नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ों यात्रा के राजस्थान में प्रवेश की तैयारियों को लेकर टोंक जिला मुख्यालय के जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय में आयोजित मिटिंग में कांग्रेस ओबीसी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को सम्बोधित कर रहे थे।

प्रदेशाध्यक्ष हरसहाय यादव ने मिटिंग में उपस्थित पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए राजस्थान में ओबीसी 56 प्रतिशत है, जो जातियां नही जुड़ी है उन्हे हम सब मिलकर के उन्हें कांग्रेस के लिए जोड़े। उन्होंनें कहा कि राहुल गांधी की भारत जोड़ों यात्रा दिसम्बर माह के पहले सप्ताह में झालावाड क्षैत्र से राजस्थान में प्रवेश करेगी।

कांग्रेस का हर कार्यकर्ता और आमजन इस भारत जोड़ों या़त्रा का हिस्सा बने इसके लिए जिला, तहसील, ग्राम पंचायत, गांव, ढाणी में बैठे आमजन तक सम्पर्क कर इस यात्रा को सफल बनायेगें। हरसहाय यादव ने कहा कि कष्मीर से कन्या कुमारी तक शुरू की गई कांग्रेस के राष्ट्रीय नेता राहुल गांधी की इस भारत जोड़ों यात्रा का देश के अन्दर स्वर्ण अक्षरों में इतिहास लिखा जायेगा।

कांग्रेस ओबीसी विभाग राष्ट्रीय संयोजक राजेन्द्र सैन ने कहा कि कांग्रेस ओबीसी संगठन को ओर मजबूत करने के लिए कांग्रेस की विचारधारा और राज्य सरकार की योजनाओं को आम लोगों तक पहुंचाकर उन्हें जागरूक करे। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी महंगाई और बेरोगजारी के मद्दों को लेकर भारत जोड़ों यात्रा में आमजन से मिल रहे है।

राजस्थान संयोजक डीआर यादव ने कहा कि कांग्रेस ओबीसी विभाग का हर कार्यकर्ता आमजन से मिले और उन्हे कांग्रेस से जोडक़र राहुल गांधी की हर भारत जोड़ों यात्रा का राजस्थान में स्वागत करे।

मिटिंग को सम्बोधित करते हुए कांग्रेस ओबीसी विभाग जिलाध्यक्ष राहुल सैनी ने कांग्रेस के राष्ट्रीय नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ों यात्रा को सफल बनाने के लिए अधिक से अधिक संख्या में या़त्रा में शामिल होने का ओबीसी विभाग के प्रदेशाध्यक्ष हरसहाय यादव को विश्वास दिलाया।

मिटिंग में पंचायत समिति प्रधान प्रतिनिधि हंसराज फागणा, वरिष्ठ कांग्रेस नेता दिनेश चौरासिया, वरिष्ठ पार्षद रामदेव गुर्जर, ब्लाक संगठन महासचिव फौजूराम मीणा, पार्षद हरिप्रसाद जौनवाल, ब्लाक कांग्रेस कमेटी शहर अध्यक्षअ अजीज कुरैशी, हंसराज गाता, शिक्षक नेता मेहमूदशाह, पूर्व जिला परिषद सदस्य मणिन्द्र लोदी, कांग्रेस सोशल मीडिया प्रदेश सचिव मुदस्सर जीशान, एनएसयूआई जिलाध्यक्ष राहुल चंदेल, रामप्रसाद चौपड़ा, नीरज गुर्जर, हरेन्द्र सांसी, पार्षद पति फिरोज नागौरी, मुजाहिद खान,

डीसीसी प्रवक्ता जर्रार खान, कांग्रेस अभाव अभियोग प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष इम्तियाज खान, श्रम विभाग सदस्य जावेद चिश्ती, रामअवतार टांक, अरनिया माल सरपंच शांतिलाल मीणा, विधायक प्रतिनिधि कोठीनातमाम शैलेष गुर्जर, पंचायत समिति सदस्य राधाकिशन यादव, बनवारी लाल यादव, मोहम्मद नसीम अंसारी, राजीव मिमरोठ,

दीपक उर्फ टीपू सैनी, रतन यादव मण्डावर, राजेश किराड़, राजकुमार बैरवा, नन्दकिशोर सैनी, सुरेश गुर्जर चंदलाई, जौरूसिंह सिसोदिया, टोनी सैनी, चन्द्रप्रकाश मीणा, पंकज यादव, बिन्टू सैनी, अनवर आदिल, भगवानदास, मोईनउद्दीन मनचला, दिनेश कुमार सैन, देवीलाल, हर्षित पाटीदार, महावीर सैनी, नितेश सैनी, जनमेज राणा, विनोद मराठा, आकाश बैरवा, विजेन्द्र वर्मा, कमलेश पत्रकार आदि मौजूद रहे।

Share This Article
Follow:
Editor - Dainik Reporters http://www.dainikreporters.com/