टोंक। जिला पुलिस अधीक्षक मनीष त्रिपाठी बजरी लीजधारक प्रदीप कुमार सेठी के सहयोग से बनास नदी स्थित ग्राम श्योपुरी में बुधवार को पौधारोपण कर अभियान की शुरुआत की। पर्यावरण संतुलन बनाएं रखनेे के लिए बजरी लीजधारक द्वारा 15 हजार पौधे लगाने का लक्ष्य तय किया गया है।
पर्यावरण संतुलन बनाएं रखनेे के लिए बजरी लीजधारक द्वारा 15 हजार पौधे लगाने का लक्ष्य को लेकर जिला पुलिस अधीक्षक मनीष त्रिपाठी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुभाष चन्द्र मिश्रा, पुलिस उपाधीक्षक सलेह मोहम्मद, गणपतसिंह, महेश शर्मा, गजेन्द्रसिंह, विवेकक सिंह शुक्ला, रवि दहिया, बजरी लीजधारक प्रतिनिधियों, श्योपुरी सरपंच ग्राम श्योपुरी के ग्रामीणों ने पौधारोपण कर अभियान की शुरुआत की। इस मौके पर पुलिस अधीक्षक मनीष त्रिपाठी ने पर्यावरण संतुलन के लिए किए सहयोग की तारिफ की और आमजन से भी ओर अधिक से अधिक पौधे लगाने का आव्हान किया। इसके साथ ही बजरी लीजधारक प्रतिनिधियों व कर्मचारियों द्वारा बनास नदी के आसपास के क्षेत्रो में 15 हजार पौैधे लगाएं जाएंगे, ताकि पर्यावरण संतुलन बना रहे और पुलिस अधीक्षक मनीष त्रिपाठी के 1 लाख पौधे लगाने के लक्ष्य में भी सहयोग हो सके।
If you have any queries or any kind of feedback, use this Contact page to reach us directly!
Copyright By @ Dainik Reporters - 2022