टोंक जिले का मोबाइल ऐप अब गूगल प्ले स्टोर पर

Firoz Usmani
2 Min Read

Tonk News।टोंक जिला कलेक्टर गौरव अग्रवाल (Tonk District Collector Gaurav Agarwal)द्वारा शुक्रवार को टोंक जिले के अधिकारिक मोबाइल ऐप (Mobile app) का उद्घाटन किया। जिला कलेक्टर ने बताया कि आमजन के लिए यह एप बहुत उपयोगी है। इसमें और अधिक सुविधाएं आगामी समय में जोड़ी जाएगी।

मोबाईल एप के बारे में जानकारी देते हुए जिला सूचना विज्ञान अधिकारी (District Informatics Officer) रमेश चंद जैन ने बताया कि यह ऐप गूगल प्ले स्टोर पर पर उपलब्ध है। जिसे कोई भी व्यक्ति अपने मोबाइल पर गूगल प्ले स्टोर (Google play store) डाउनलोड कर स्थापित कर सकता है।

 

अतिरिक्त जिला सूचना विज्ञान अधिकारी सुशील अग्रवाल ने बताया कि इस ऐप के द्वारा जिले की विभिन्न सूचनाएं जिसमे टोंक जिले की प्रोफाइल, मुख्य जानकारी, जिले का इतिहास, भूगोल, मौसम आदि की जानकारी उपलब्ध कराई गई है।

इस ऐप में जिले की आर्थिक एवं औद्योगिक संरचना के बारे में बताया गया है। इसमें प्रमुख विभागों जैसे चिकित्सा, महिला एवं बाल विकास, शिक्षा, पुलिस, रसद, पशुपालन, कृषि, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता, बिजली आदि विभागों की मुख्य जानकारी उपलब्ध होगी।

इस ऐप में जिले में पर्यटन के स्थल, पहुंचने के लिए साधन, नागरिक सेवा से संबंधित जानकारी, प्रमुख अधिकारियों के मोबाईल नम्बर संपर्क उपलब्ध होंगे। जैन ने बताया कि राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र नई दिल्ली के निर्देशानुसार राज्य सूचना विज्ञान अधिकारी तरुण तोषनीवाल एवं नरेश गुप्ता के निर्देशन में एंड्राइड बनाया गया है। इसमें हिंदी एवं अंग्रेजी दोनों भाषा मे जानकारी उपलब्ध है।

News Topic: Tonk District Collector Gaurav Agarwal,Mobile app,District Informatics Officer,Google play store

TAGGED:
Share This Article
Follow:
Firoz Usmani Tonk : परिचय- पत्रकारिता के क्षेत्र में पिछले 15 वर्षो से संवाददाता के रूप में कार्यरत हुंॅ, 9 साल से राजस्थान पत्रिका ग्रुप के सांयकालीन संस्करण (न्यूज़ टुडे) में जिला संवाददाता के रूप से कार्य कर रहा हंू। राजस्थान पत्रिका न्यूज़ चैनल में भी अपनी सेवाएं देता रहा हूं। एवन न्यूज चैनल में भी संवाददाता के रूप में कार्य किया है। अपने पिता स्व. श्री मुश्ताक उस्मानी के सानिध्य में पत्रकारिता की क्षीणता के गुण सीखें। मेरे पिता स्व.श्री मुश्ताक उस्मानी ने भी 40 वर्षो तक पत्रकारिता के क्षैत्र में कार्य किया है। देश के कई बड़े न्यूज़ पेपर से जुड़े रहे। 10 वर्ष दैनिक भास्कर में ब्यूरों चीफ रहें।