बागडोली में किसान सम्मेलन कल पहुँचेगे पूर्व सांसद मिठालाल Read More »
निवाई। (विनोद सांखला) बोली तहसील के ग्राम पंचायत बागडोली में किसानों की आवाज बुलंद होने जा रही है। यहां एक विशाल किसान सम्मेलन का 12 मई शनिवार को आयोजन किया जा रहा है। सम्मेलन में किसानों की समस्याओं को विशेष तौर पर उठाया जाएगा। भारतीय युवा शक्ति पार्टी के प्रदेशउपाध्यक्ष रुपसिंह डोई ने जानकारी देते हुए बताया कि किसान सम्मेलन को पूर्व सांसद भायूशप के राष्ट्रीय अध्यक्ष मिठालाल जैन संबोधित करेंगे। रुपसिंह डोई ने किसानों से किसान सम्मेलन में अधिक से अधिक भागीदार का आव्हान किया है।
किसान सम्मेलन शनिवार सुबह 11.45 बजे आयोजित होगा। आयोजन कर्ता बनाराम गुर्जर ने बताया कि इसको लेकर विशेष तैयारियां की गई हैं। किसान सम्मेलन में किसानों की समस्याओं को तो सुना ही जाएगा साथ ही प्रदेश सरकार की किसान विरोधी नीतियों से भी किसानों को अवगत कराया जाएगा। खासकर खाद,पानी संकट को लेकर सरकार की अक्षमता को किसान सम्मेलन में उजागर किया जाएगा।
किसान सम्मेलन को लेकर किसानो से चर्चा करते प्रदेशाध्यक्ष मुरलीराम गुर्जर
If you have any queries or any kind of feedback, use this Contact page to reach us directly!
Copyright By @ Dainik Reporters - 2022