Tonk News । टोंक जिले के दूनी थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत गरोली में 50 दिन पूर्व एक वृद्ध महिला की निर्मम हत्या कर दी गई थी। घटना की सूचना पर पुलिस भी मोके पर पहुंची थी। लेकिन घटना के 50 दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस ने अब तक घटना का खुलासा तक नही किया। जिससे ग्राम पंचायत गरौली के ग्रामीणों में काफी रोष है। गत दिनों में ग्राम पंचायत गरौली में एक वृद्ध महिला की निर्मम हत्या हो गई थी जिसका अभी तक कोई आरोपी पकड़ा नहीं गया।
कुछ दिनों पहले कांग्रेस नेता श्याम सिंह राजावत के नेतृत्व में दूनी मैं धरना प्रदर्शन कर कर आरोपियों की पकड़ने की मांग की थी। तब प्रशासन ने 1 महीने के समय मे आरोपियों को पकड़ने के लिए आश्वस्त किया था। लेकिन 50 दिन भी जाने के बाद भी आज तक कोई आरोपी पकड़ा नहीं गया। श्याम सिंह राजावत सरपंच बथली बताया कि ग्रामीणों का विश्वास अब पुलिस प्रशासन से उठता जा रहा है अगर जल्द से जल्द अपराधियों को पकड़ा नहीं गया तो उच्च स्तर पर कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने पुलिस प्रशासन से मांग की है की पुलिस प्रशासन जल्द से जल्द घटना का खुलासा करें।