Tonk News । टोंक जिला मुख्यालय के फूलबाग क्षेत्र में पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष हो गया। खूनी संघर्ष में एक पक्ष की 4 महिलाएं सहित 2 पुरूष घायल हो गए। झगड़े की सूचना मिलने पर कोतवाली थाना पुलिस मोके पर पहुंची और खूनी संघर्ष में घायल महिलाएं पुरुषों को टोंक के सआदत अस्पताल में भर्ती करवाया।
शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र के फूलबाग बहीर में आज सुबह जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षो में खूनी संघर्ष हो गया। एक पक्ष के लोगो ने दूसरे पक्ष पर हमला कर 4 महिलाओं व 2 पुरुषों को घायल कर दिया। खूनी संघर्ष की सूचना पर कोतवाली थाना पुलिस मोके पर पहुँची ओर घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया।
महिलाओं ने आरोप लगाया कि दो दिन पूर्व भी कोतवाली थाना पुलिस को सूचना दी थी लेकिन पुलिस ने उनकी सुनवाई नही की। वही पुलिस की ओर से मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।